पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के संदेह में एक ग्रामीण के सीने पर चढ़कर उसके मुंह में कथित तौर पर पिस्तौल डालने को लेकर दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. पुलिस के मुताबिक ये दोनों पुलिसकर्मी यूपी-100 सेवा में तैनात थे.

पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों पुलिसकर्मियों, हेड कांस्टेबल श्याम नारायण और कांस्टेबल अर्जुन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है. प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी (नगर) धर्म सिंह मर्छयाल को सौंपी गई है.

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बेचेलाल नाम के एक व्यक्ति का मोबाइल फोन कहीं गिर गया था. उसे शक था कि पीड़ित ने उसका फोन चोरी कर लिया है. इसे लेकर दोनों लोगों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद कथित तौर पर यह घटना हुई.

विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता- अखिलेश यादव

फिरोजाबाद: लुटेरों ने मचाया आतंक, लूट का विरोध करने पर की युवक की हत्या

नोएडा: फ्रिज में रखा गौवंश का 20 किलो मांस बरामद, दो आरोपी भी गिरफ्तार

चुनाव में राज्य और केंद्र के खिलाफ नहीं थी कोई सत्ता विरोधी लहर- योगी आदित्यनाथ

जानिए यूपी की उन सीटों के बारे में जहां गठबंधन की जीत के आड़े आई कांग्रेस