एक्सप्लोरर

यूपी: करारी हार देख सपा-बसपा सहित तमाम 'महामिलावटी' पूरी तरह पस्त हैं- नरेंद्र मोदी

विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि इन दलों ने झूठ, अफवाह, गाली गलौज, जातिवाद, विरोध और भय का मॉडल देश के सामने रखा. अब अपनी करारी हार तय देखकर पस्त हैं.

चंदौली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा-बसपा सहित विपक्ष पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि करारी हार देख कर ये तमाम 'महामिलावटी' पूरी तरह पस्त हैं. उन्होंने कहा कि इन दलों ने 'मोदी हटाओ' के नाम से अभियान शुरू किया था और बेंगलुरु में एक मंच पर एक दूसरे का हाथ पकड़कर फोटो खिंचवाई थी. 'उसके बाद जैसे ही प्रधानमंत्री पद की बात आई तो सब अपना-अपना दावा लेकर अपनी-अपनी ढफली बजाने लगे.' मोदी बोले, 'आठ सीट वाला, 10 सीट वाला 20-22 सीट वाला, 30-35 सीट वाला भी प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने लगा.' प्रधानमंत्री ने कहा, 'सपने देखना गलत नहीं है लेकिन देश ने कहा कि - फिर एक बार, मोदी सरकार.' उन्होंने कहा, 'ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि देश को कुछ जरूरी सवालों के जवाब देने की ना इन्होंने जरूरत समझी, ना इनके पास ताकत थी और ना ही ये जवाब दे पाये. ये देश को नहीं बता पाये कि 21वीं सदी के भारत में स्थिर सरकार कैसे देंगे, साल-छह महीने में ही सरकारें गिरती रहेंगी तो देश का भला कैसे होगा, गरीब का भला कैसे होगा, विकास कैसे होगा, आतंकवाद-नक्सलवाद पर इनका क्या कहना है?' विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा ‘‘इन दलों ने झूठ, अफवाह, गाली गलौज, जातिवाद, विरोध और भय का मॉडल देश के सामने रखा.’’ मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का विरोध किया. ये घुसपैठियों की पहचान का, नागरिकता कानून का, तीन तलाक के कानून का, ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और लोकपाल की नियुक्ति का, शत्रु संपत्ति कानून लागू किए जाने का विरोध कर रहे हैं. ‘‘और कदम कदम पर 'मोदी का विरोध' भी कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा ‘‘हम उस राजनीतिक एवं सामाजिक संस्कृति में पले बढ़े हैं, जहां खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है. हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल्यों को आत्मसात किया है. हमारी संस्कृति, हमारे ज्ञान विज्ञान को लेकर दुनिया पहले से कहीं अधिक चर्चा कर रही है. हम आर्थिक रूप से एक सशक्त देश के रूप में उभर रहे हैं.’’ मोदी ने कहा, 'यही कारण है कि 21वीं सदी का युवा आज देश को 2014 से पहले के दौर में वापस भेजने के लिए तैयार नहीं है.'

नोएडा: पुलिसकर्मी ने जंगल में भटक गए चीन के शख्स को वापस उसके ग्रुप से मिलवाया

 

जानिए- अखिलेश यादव के प्लेन में आखिर कौन है योगी आदित्यनाथ जैसा दिखने वाला ये शख्स

 

अमित शाह के रोड शो की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

 

यूपी: बागपत में कश्मीरी छात्र के साथ मारपीट, हॉस्टल में भी की गई तोड़फोड़

 

यूपी: ग्रामीणों ने की प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों घर से हुए फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग

वीडियोज

Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति
Bollywood News: एक तारीख, दो तूफान! धुरंधर 2 और टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस में हड़कंप
Khabar Gawah Hai: 'परमात्मा' जिम्मेदार तो आप किस लिए सरकार? | Surajkund Mela Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget