बुलंदशहर: बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह पर सीबीआई ने छापा मारा है. सीबीआई ने यहा छापा अखिलेश सरकार में डीएम फतेहपुर के पद पर रहते हुए नियम कानून को ताक पर रखकर खनन पट्टे बांटने और अवैध खनन करवाने के मामले में मारा है. यूपी में देवरिया, गोरखपुर, लखनऊ समेत करीब छह शहरों में छापे मारे गए हैं.
अभय सिंह बुलंदशहर के जिलाधिकारी हैं, तड़के सुबह दिल्ली से एक सीबीआई की टीम उनके आवास पर पहुंची और करीब दो घंटे तक पूछताछ की.
जानकारी के मुताबिक डीएम के घर में भारी मात्रा में कैश मिला है. कैश इतना ज्यादा है कि उसे हाथ से नहीं गिना जा सकता, उससे गिनने के लिए कैश गिनने वाली मशीन लाई गई है.
डीएम के घर अधिकारियों की लंबी लाइन लगी हुई है.
यूपी: योगी सरकार का नया फ़ैसला, छुट्टा गोवंश पालने के बदले मिलेंगे 900 रूपये
यूपी: बीजेपी सरकार के झूठे दावों का मीटर चालू, लेकिन अस्पतालों में बत्ती गुल- प्रियंका गांधी
आगरा: एत्मादपुर टोल प्लाजा मारपीट मामला, बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया के दोनों गनर गिरफ्तार
