एक्सप्लोरर

यूपी: हाईकोर्ट ने भी खारिज की बाहुबली अतीक अहमद की पैरोल अर्जी, वाराणसी में नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार

अदालत ने अपने फैसले में कहा, पैरोल या शार्ट टर्म बेल पाने का पुख्ता आधार नहीं होने की वजह से अर्जी खारिज की जाती है. जस्टिस अनिरुद्ध सिंह की बेंच ने ये आदेश दिया. इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था.

प्रयागराज: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का सपना देख रहे पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद को एक और झटका लगा है. प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अतीक की पैरोल अर्जी खारिज कर दी है. अदालत ने अतीक को वाराणसी में चुनाव प्रचार के लिए शार्ट टर्म बेल देने से मना कर दिया है. अतीक ने स्पेशल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. अदालत ने कहा चुनाव प्रचार करना पैरोल पाने के लिए सही दलील नहीं है. हाईकोर्ट ने अतीक के खिलाफ 75 आपराधिक मुक़दमे और हिस्ट्रीशीट खुली होने के आधार पर अर्जी खारिज की है. अदालत ने अपने फैसले में कहा, पैरोल या शार्ट टर्म बेल पाने का पुख्ता आधार नहीं होने की वजह से अर्जी खारिज की जाती है. जस्टिस अनिरुद्ध सिंह की बेंच ने ये आदेश दिया. इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था. बता दें कि वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अतीक ने नामांकन किया है. इन दिनों बाहुबली अतीक अहमद प्रयागराज की नैनी सेन्ट्रल जेल में बंद है. प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि चुनाव लड़ने के लिए जेल से बाहर रहना ज़रूरी नहीं है, इसलिए तमाम गंभीर अपराधों में जेल में बंद अतीक को प्रचार करने के लिए शार्ट टर्म बेल या पैरोल दिया जाना उचित नहीं होगा. गौरतलब है कि बाहुबली अतीक ने वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तीन हफ़्तों की पैरोल मांगी थी. अतीक की इस अर्जी पर प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई थी.

WATCH FULL INTERVIEW: 'चुनाव खत्म हो गया है और नरेंद्र मोदी हार चुके हैं' - राहुल गांधी

 

#RahulOnABP: ब्रिटिश नागरिकता के सवाल पर राहुल गांधी बोले- सरकार जांच करवा ले, सच्चाई निकले तो जेल में डाल दे

यूपी: जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाने चाहिए, कांग्रेस की शहजादी गाली सीखा रही हैं- योगी आदित्यनाथ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द', रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे का जारी किया वीडियो
'PM मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द', रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे का जारी किया वीडियो
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
Bangladesh Elections 2026 Voting: 'जबरन कराई जा रही वोटिंग, ये नकली चुनाव...', बांग्लादेश इलेक्शन पर भड़की शेख हसीना की पार्टी, कर डाली ये डिमांड
'जबरन कराई जा रही वोटिंग, ये नकली चुनाव...', बांग्लादेश इलेक्शन पर भड़की शेख हसीना की पार्टी, कर डाली ये डिमांड
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

₹9.12 Lakh Crore Budget: Yogi Govt का Final Masterstroke| Paisa Live
Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द', रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे का जारी किया वीडियो
'PM मोदी को धमकाया, स्पीकर को कहे गए अपशब्द', रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे का जारी किया वीडियो
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
Bangladesh Elections 2026 Voting: 'जबरन कराई जा रही वोटिंग, ये नकली चुनाव...', बांग्लादेश इलेक्शन पर भड़की शेख हसीना की पार्टी, कर डाली ये डिमांड
'जबरन कराई जा रही वोटिंग, ये नकली चुनाव...', बांग्लादेश इलेक्शन पर भड़की शेख हसीना की पार्टी, कर डाली ये डिमांड
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
Subedaar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
BPSC TRE-4 Vacancy: 45 से 46 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी को भेजी गईं रिक्तियां, कक्षा वार पद देखें
45 से 46 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए BPSC को भेजी गईं रिक्तियां, कक्षा वार पद देखें
हवा को चीरते विमान की फुल स्पीड कितनी होती है? आंकड़ों से समझें पूरा गणित
हवा को चीरते विमान की फुल स्पीड कितनी होती है? आंकड़ों से समझें पूरा गणित
दिल्ली में लाडली की जगह आएगी लखपति बिटिया योजना, क्या इसमें दोबारा करना होगा अप्लाई?
दिल्ली में लाडली की जगह आएगी लखपति बिटिया योजना, क्या इसमें दोबारा करना होगा अप्लाई?
Embed widget