नोएडा: यूपी के नोएडा में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक बदमाश पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित था. दिनों ही बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जारचा इलाके में करीब तीन महीने पहले 65 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया गया था. पारस डेरी के कैशियर से ये पैसा लूटा गया था. इस अपराध में शामिल अपराधी इरशाद और उसके साथी अरमान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.
प्रयागराज में बाढ़ का कहर, एक लाख लोग पलायन के लिए मजबूर, 5 लाख की आबादी हुई प्रभावित
वाराणसी: पीएम मोदी के फैन ने मंदिर में चढाया सवा किलो सोने का मुकुट, लोक कलाकारों ने बनाए गीत
ये लोग अपाचे मोटरसाइकिल पर थे, पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन ये लोग भागने लगे. पुलिस ने इन्हें घेरने की कोशिश की तो इन्होंने फायरिंग शुरु कर दी. इस पर पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी.
दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और दोनों को ही इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इनके पास से मोटरसाइकिल, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं. एसपी सिटी ने कहा कि ये शातिर अपराधी हैं और कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.
