विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
संघर्ष समिति के नेता बोले- पदोन्नति में आरक्षण के लिए दिल्ली में डालेंगे डेरा
आईएएनएस | 16 Jul 2018 02:52 PM (IST)
बैठक में संघर्ष समिति के नेताओं ने सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से यह मांग की है कि उनकी पार्टी लोकसभा के आगामी मानसून सत्र के पहले यह स्पष्ट करे कि उनकी पार्टी पदोन्नति बिल पास कराने के पक्ष में है या नहीं.

लखनऊ: लोकसभा से पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन 117वां विधेयक पास कराने व यूपी सरकार द्वारा आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 3(7) को 15-11-1997 से बहाल किए जाने के मुद्दे पर रविवार को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने बैठक की, जिसमें 18 जुलाई से चलने वाले लोकसभा के मानसून सत्र में पदोन्नति बिल पास कराने की रणनीति पर चर्चा हुई. बैठक में संघर्ष समिति के नेताओं ने सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से यह मांग की है कि उनकी पार्टी लोकसभा के आगामी मानसून सत्र के पहले यह स्पष्ट करे कि उनकी पार्टी पदोन्नति बिल पास कराने के पक्ष में है या नहीं. संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि बहुत जल्द ही संघर्ष समिति संयोजक मंडल का एक कोर ग्रुप दिल्ली कूच करेगा और वहां पर अपनी लॉबिंग को तेज कर पदोन्नति बिल पास कराने की दिशा में केंद्रीय नेताओं से सहयोग मांगेगा. साथ ही देश के दूसरे राज्यों के दलित सांसदों के सामने भी अपनी व्यथा रखेगा. इन खबरों को भी पढ़ें-मुजफ्फरनगर में सक्रिय है मनचलों का गैंग, अकेली लड़कियों को बना रहा है निशानाकैराना: महिला को बेटी पैदा हुई तो पति ने 'तीन तलाक' देकर घर से बाहर निकालामेरठ: एसिड अटैक की धमकी के बाद बहनों ने छोड़ा स्कूल, हर पल सता रहा है मनचलों का डरसंभल : दबंगों ने महिला से किया गैंगरेप फिर मंदिर के हवन कुंड में जिंदा जलाया, अब तक दो गिरफ्तारआगरा: भूख के आगे मजबूर 15 साल की लड़की ने लगा ली फांसी, मौत के लिए परिवार को ठहराया जिम्मेदार