पटना: मशहूर अभिनेता और पटना सहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण के बिल को लेकर भी व्यंग्यात्म अंदाज में चुटकी ली. उन्होंने लिखा, '' बधाई हो सर! आपके इरादों की बहुत सराहना की जानी चाहिए और यहां तक ​​कि पूरा विपक्ष भी सहमत होगा लेकिन फिंगर क्रॉस्ड है. मामला माननीय SC के पास गया है. आशा और प्रार्थना है कि यह विभिन्न विधानसभाओं और न्यायपालिका जांच के माध्यम से भी जाए.

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे लिखा,'' 'मन की बात' की कला में आपको महारत हासिल है लेकिन 'दिल की बात' को नहीं भूलना चाहिए. जुमलेबाजी बंद करिए. राष्ट्र सीबीआई, ईडी और राफेल पर साफ और सरल उत्तर चाहता है. वह ईमानदार और पारदर्शी तरीके से जवाब चाहता है.''

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि सर मैंने पहले भी कहा है कि ''ये जनता है सब जानती है' सत्यमेव जयते! जय हिन्द!''

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में लालू प्रसाद यादव का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा,''सर, अब और बदले की राजनीति जैसा हमने पी चिदंबरम, शशि थरूर, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और विशेष रूप से आम जनता के नेता लालू प्रसाद यादव के मामले में देखा वह नहीं होना चाहिए. वह जबरदस्त सहानुभूति हासिल कर रहे हैं.''

उन्होंने आगे लिखा,'' उनके साथ किया गया व्यवहार स्वीकार्य नहीं है. यह न भूलें कि निंदा का यह रवैया नेतृत्व के बारे में बताता है. मैं विनर्मतापूर्वक आपसे कहता हूं कि बदले की राजनीति को रोकिए. इस राजनीतिक प्रतिशोध को रोकिए तो आने वाले समय में चीजें अलग हो सकती है.