नई दिल्लीः गर्मी का मौसम धीरे-धीरे चरम की तरफ बढ़ रहा है और इसके चलते देश भर में स्थिति गंभीर हो रही है. अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर आई है. प्रयागराज में पड़ रही ज़बरदस्त गर्मी की वजह से स्कूलों का समय बदल दिया गया है.
प्रयागराज में अब सुबह 7 से 11 बजे तक ही स्कूल खुल सकेंगे. आठवीं तक के स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आज बीएसए ने आदेश जारी किया है. यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा. दरअसल प्रयागराज में जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है और इसी के चलते ये फैसला लिया गया है.
उत्तर भारत के दूसरे शहरों की तरह प्रयागराज में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का कहर देखा जा रहा है. अभी मई का आगाज़ भी नहीं हुआ और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से 45 डिग्री के बीच जा पहुंचा है.
देश में सबसे गर्म रहा एमपी का खरगोन आज देश में सबसे गर्म मध्य प्रदेश का खरगोन जिला रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज खरगोन जिले का तापमान 47 डिग्री रहा जो की देश के सभी शहरों में सर्वाधिक है. शहरवासी भीषण गर्मी से खासे परेशान हो रहे हैं और तेज धूप में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर के पास 115.95 करोड़ रुपये की संपत्ति
सिद्धू का पीएम को चैलेंज, कहा-अगर मोदी से बहस में हार गए तो छोड़ देंगे राजनीति
पीएम मोदी के पास है सिर्फ 38 हजार 750 रुपये कैश, नहीं है कोई गाड़ी
बिना नाम लिये ही पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी पर कुछ यूं तंज कसा
जानिए- वाराणसी के उस डीएम यानि चुनाव अधिकारी को जिन्हें पीएम मोदी ने अपने नामांकन का पर्चा दिया
CJI के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति में जस्टिस इंदु मल्होत्रा नियुक्त
