अखिलेश के करीबी विधायक का बयान- डूबता जहाज हैं शिवपाल यादव, नाव में छेद ही छेद
मोहम्मद मोईन, एबीपी न्यूज़ | 30 Aug 2018 08:28 PM (IST)
शिवपाल यादव के अलग पार्टी बनाने के बाद अखिलेश खेमे के सपा नेता अब उन पर खुलकर सियासी वार करने लगे हैं. अखिलेश के करीबी विधायक रामवृक्ष यादव ने शिवपाल यादव पर हमला बोलते हुए उनके संगठन को डूबता हुआ जहाज बताया है.

इलाहाबाद: शिवपाल यादव के अलग पार्टी बनाने के बाद अखिलेश खेमे के सपा नेता अब उन पर खुलकर सियासी वार करने लगे हैं. अखिलेश के करीबी विधायक रामवृक्ष यादव ने शिवपाल यादव पर हमला बोलते हुए उनके संगठन को डूबता हुआ जहाज बताया है. उनका कहना है कि शिवपाल की नाव में सफर शुरू होने से पहले ही छेद हो गया है, ऐसे में कोई भी उनकी नाव में सफर करना पसंद नहीं करेगा. रामवृक्ष के मुताबिक़ शिवपाल के अलग होने के बावजूद समाजवादी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि कोई भी समझदार इंसान डूबते नाव की सवारी करना पसंद नहीं करेगा. क्या यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है बीएसपी?अखिलेश गए हैं यूपी से बाहर, अचानक सपा कार्यालय पहुंच गये मुलायम सिंह उन्होंने कहा कि शिवपाल के बारे में अखिलेश यादव को पहले ही फैसला ले लेना चाहिए था और उन्हें पार्टी से बाहर कर देना चाहिए था. एमएलसी रामवृक्ष यादव को अखिलेश यादव के बेहद करीबियों में शुमार किया जाता है. रामवृक्ष ने इलाहाबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि शिवपाल यादव बीजेपी के हाथों में खेल रहे हैं और उसी के इशारे पर सेक्युलर वोटों को बांटने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि शिवपाल यादव का चाचा की हैसियत से सम्मान है, लेकिन पार्टी छोड़ने के बाद अब उनके खिलाफ आर पार की लड़ाई होगी. उन्होंने साफ कहा कि देश में माहौल बीजेपी के खिलाफ है, लेकिन शिवपाल यादव बीजेपी की गोद में खेलकर उसी के इशारे पर काम कर रहे हैं. शिवपाल ने छुए पैर तो रामगोपाल ने दिया आशीर्वाद लेकिन दोनों में नहीं हुई बातशिवपाल के सेक्युलर मोर्चा को झटका, राजभर ने कहा- हम नहीं करेंगे गठबंधन