एक्सप्लोरर

सियासी पंडितों को अब मानना होगा, अंकगणित के आगे एक 'केमेस्ट्री' भी होती है- PM मोदी

मोदी ने कहा कि इस हैट्रिक के बाद राजनीतिक पंडितों को मानना होगा कि अंकगणित के आगे भी एक केमेस्ट्री होती है. देश में आदर्शों और संकल्पों की जो केमेस्ट्री है, वह पूरे अंकगणित को पराजित कर देती है. इस बार यही हुआ है.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि पार्टी की जीत के इस सिलसिले को देखते हुए अब सियासी पंडितों को मानना पड़ेगा कि अंकगणित के आगे भी आदर्शों और संकल्पों की एक 'केमेस्ट्री' होती है.

मोदी ने बीजेपी को देश में राजनीतिक हिंसा की सबसे बड़ी शिकार पार्टी करार देते हुए कहा कि इस हिंसा को एक प्रकार से मान्यता दी गयी है. यह हमारे सामने बहुत बड़ा संकट है.

वाराणसी से दोबारा सांसद बनने के बाद पहली बार काशी आये मोदी ने कार्यकर्ताओं से खुलकर अपने दिल की बात कही.

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में लोकतंत्र की नींव को और मजबूत कर रहा है लेकिन वर्ष 2014, 2017 और 2019 की चुनावी विजय की हैट्रिक कोई मामूली चीज नहीं है. तीन चुनाव के बाद भी अगर राजनीतिक पंडितों के दिमाग नहीं खुलते तो समझना चाहिये कि उनके विचार, उनके तर्क 21वीं सदी के लिये नहीं रह गये हैं.

मोदी ने कहा ‘‘इस हैट्रिक के बाद राजनीतिक पंडितों को मानना होगा कि अंकगणित के आगे भी एक 'केमेस्ट्री' होती है. देश में आदर्शों और संकल्पों की जो केमेस्ट्री है, वह पूरे अंकगणित को पराजित कर देती है. इस बार यही हुआ है.’’

प्रधानमंत्री ने बीजेपी को राजनीतिक हिंसा की सबसे बड़ी शिकार पार्टी बताते हुए कहा ‘‘चाहे केरल हो, कश्मीर हो, बंगाल या फिर त्रिपुरा हो, वहां हमारे कई कार्यकर्ताओं ने शहादत मोल ली है. उन्हें सिर्फ राजनीतिक विचारधारा के कारण मौत के घाट उतार दिया गया. बंगाल में आज भी हत्याओं का दौर नहीं रुक रहा. केरल में भी हमें मौत के घाट उतार दिया जाता है. शायद ही कोई दल इतनी व्यापक हिंसा का शिकार हुआ है. हिंसा को एक प्रकार से मान्यता दी गयी है. यह हमारे सामने बहुत बड़ा संकट है.’’

उन्होंने कहा ‘‘दुर्भाग्य से हमारे देश में राजनीतिक छुआछूत दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है. बीजेपी का नाम लेते ही यह कहा जाता है कि इन्हें छुओ नहीं, ये खतरनाक हैं. दरअसल, हम विभाजन के पैरोकार नहीं है. हम एकता के मार्ग पर चलते हैं. जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैंने उसके प्रचार-प्रसार के लिये फिल्म जगत की मदद ली, तो शोर मच गया कि अरे आप और गुजरात ! दरअसल कमियां हममे में भी होंगी, लेकिन इरादे हमारे नेक हैं.’’

मोदी ने कहा कि देश की राजनीति में ईमानदारी से लोकतंत्र को रग—रग में लेकर जीने वाला अगर कोई दल है तो वह बीजेपी ही है. ‘‘जब दूसरे लोग सत्ता में आते हैं तो विपक्ष का नाम नहीं होता, मगर हम जब सत्ता में आते हैं तो विपक्ष का अस्तित्व शुरू होता है. त्रिपुरा को देख लीजिये, वहां 30 साल तक कम्युनिस्टों की सरकार थी, क्या वहां कोई विपक्ष था? कभी कोई चर्चा नहीं हुई. आज हम त्रिपुरा में सत्ता में हैं, आज वहां जानदार शानदार विपक्ष है, उसकी आवाज सुनी जाती है. संविधान हमें जिम्मेदारी देता है कि विपक्ष की आवाज को महत्व दें.’’

मोदी ने कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र को वोट बैंक की राजनीति ने कुचल दिया है. वोट बैंक की राजनीतिक के दबाव में कोई सही बात रखने की हिम्मत नहीं करता था. मगर बीजेपी ने इस चलन को बदला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के मुस्लिम-विरोधी वीडियो विवाद पर क्यों ऐसा बोले CJI?
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के वीडियो विवाद पर CJI की टिप्पणी
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

वीडियोज

India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained
Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News
Om Birla की जाएगी कुर्सी? 102 सांसदों ने कर दिए नोटिस पर हस्ताक्षर ! | Parliament Session
Anil Ambani पर ED का शिकंजा, 40,000 करोड़ का हिसाब लेगी SIT | Reliance Group | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के मुस्लिम-विरोधी वीडियो विवाद पर क्यों ऐसा बोले CJI?
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के वीडियो विवाद पर CJI की टिप्पणी
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
'गर्मी शांत करने की बात कर रहा था', जाति बताकर लड़ाई करने वाली बैंक कर्मचारी ने अब क्या कहा?
'गर्मी शांत करने की बात कर रहा था', जाति बताकर लड़ाई करने वाली बैंक कर्मचारी ने अब क्या कहा?
IAS IPS Posting: किसी IAS और IPS ऑफिसर को कहां पोस्टिंग मिलेगी, कैसे तय होता है कैडर सिस्टम?
किसी IAS और IPS ऑफिसर को कहां पोस्टिंग मिलेगी, कैसे तय होता है कैडर सिस्टम?
मुंबई मेट्रो में इंजीनियर और आईटी समेत कई पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; यहां जानें पूरी डिटेल्स
मुंबई मेट्रो में इंजीनियर और आईटी समेत कई पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; यहां जानें पूरी डिटेल्स
Embed widget