कल से खुलेगा पटना चिड़ियाघर, जाने के लिए इन नियमों का करना होगा पालन
प्रकाश कुमार | 08 Jun 2020 08:45 PM (IST)
संजय गांधी जैविक उद्यान दर्शकों के लिए सुबह 5:30 बजे से सुबह 10:30 तक खुला रहेगा.
लॉकडाउन लागू होने के बाद पटना जू 15 मार्च से बंद था.

फाइल फोटो
पटनाः लंबे लॉकडाउन के बाद 9 जून से एक बार फिर राजधानी वासी पटना जू घूम सकेंगे. संजय गांधी जैविक उद्यान पटना के दर्शकों के लिए सुबह 5:30 बजे से सुबह 10:30 तक खुलेगा. इस अवधि में दर्शकों को केवल वनस्पति प्रक्षेत्र में घूमने की इजाजत होगी. इस दौरान पास धारक या अन्य दर्शक भी टिकट लेकर घूम सकेंगे. वहीं दर्शकों को इन नियमों का पालन करना पड़ेगा. - खांसी, जुकाम के लक्षण न होने पर ही दर्शकों को जू में एंट्री मिलेगी. - पार्क परिसर में प्रवेश करते समय सभी को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा. अगर कोई फेसमास्क लगना भूल गया है तो वह जू के टिकट काउंटर से फेस मास्क खरीद सकता है. - दर्शक को जू में प्रवेश करने से पहले बॉडी टेम्प्रेचर चेक करवाना होगा - जू घूमते समय दर्शकों को वाटर प्वाइंट या वाशरूम इस्तेमाल करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा - कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बैरिकेड्स या अन्य सतहों को छूने से बचें. - दर्शक जू में यहां-वहां नहीं थूकेंगे - दर्शक इस बात का ध्यान रखेंगे की वो घूमने के लिए बनाए गए रास्ते पर ही हैं कहीं इधर-उधर नहीं - जू के अंदर पान मसाला या गुटखा खाकर थूकना मना है वहीं जू प्रबंधन ने दर्शकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपने साथ फेसमास्क, सैनिटाइजर और वाटर बोटल जरूर लेकर आएं. बूढ़े-बच्चे संभव हो तो घूमने से बचें क्योंकि इनमें संक्रमण की संभावना ज्यादा होती है. मालूम हो कि कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से पटना जू 14 मार्च से बंद कर दिया गया था. इस दौरान जू में सामान्य रख-रखाव और जानवरों के देखभाल की व्यवस्था की गई थी. दिल्ली में आज से खुले शॉपिंग मॉल, व्यापारी बोले- बिजनेस को पटरी पर लाने में लगेगा थोड़ा वक्त