नोएडा: शहर में 20 मई को एक ज्वेलरी निर्माता कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट कर, एक किलो सोना लूटने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से अवैध हथियार, करीब 400 ग्राम सोना तथा लूटा गया सोना बेचकर इकट्ठी की गई रकम में से 30 लाख रुपए नगद बरामद किये गए हैं.
लूटा गया सोना इन लोगों ने दादरी क्षेत्र के एक सुनार को बेचा था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने आज यहां बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन में सुमित गुप्ता की गहने डिजाइन करने की कंपनी है. 20 मई को कंपनी के लोग कार से एक किलो सोना लेकर जा रहे था.
सेक्टर 82 के पास अज्ञात बदमाशों ने उनसे हथियार दिखा कर यह सोना लूट लिया. एसएसपी ने बताया कि सोमवार की रात को थाना दादरी पुलिस ने इस घटना में कथित तौर पर शामिल विकास, भूपेंद्र उर्फ़ गोली, इसरार और अश्विनी को गिरफ्तार किया.
इन लोगों के पास से 400 ग्राम सोना, 30 लाख रूपये नगद तथा अवैध हथियार बरामद किये गए हैं. उनके अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि इस घटना का मास्टरमाइंड विकास है और वह सुमित गुप्ता की कंपनी के समीप ही काम करता है.
उसने ही लूट की साजिश रची और अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. वैभव कृष्ण ने बताया कि अश्वनी दादरी में सुनार का काम करता है, तथा उसने ही लूटा हुआ माल खरीदा था.
बुलंदशहर के पूर्व सांसद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, परिजनों को हत्या की आशंका
देवरिया: शादी के मंडप से फरार दुल्हन मिली प्रेमी के घर, पंचायत ने करा दी शादी
यूपी: लाल जोड़े में महराजगंज के रिंकू की जीवनसंगिनी बनी जर्मनी की स्वीटी