टैंकर में विस्फोट से व्यक्ति की मौत, एक घायल
एजेंसी | 12 Dec 2016 10:20 AM (IST)

मुजफ्फरनगर: जिले के खतोली कस्बा में तेल के एक खाली टैंकर की वेल्डिंग के दौरान विस्फोट में 22 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज शाम उस समय हुई जब विकास उस टैंकर की वेल्डिंग कर रहा था. विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि टैंकर का ड्राइवर अमित गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अन्य घटना में पुरकाजी-लकसर रोड पर एक ट्रक से कुचलकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई. उनकी उम्र 22 से 24 साल के बीच थी. दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे. तभी उनकी मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई.