मथुरा: यूपी के मथुरा से एक हत्या का मामला सामने आया है. अज्ञात लोगों ने राजस्व विभाग में काम करने वाले रजिस्ट्रार कानूनगो के बेटे की हत्या कर शव को जंगल में यमुना किनारे फेंक दिया. बुधवार को घटना का पता चला. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है. सदर थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बृहस्पतिवार को बताया,"सोमवार को पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सरकारी क्वार्टर में रह रहे कानूनगो हरिपाल के बड़े बेटे राजदीप की शादी थी. उनका 24 वर्षीय पुत्र विश्वदीप मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे, कुछ रिश्तेदारों को गेस्ट हाउस तक छोड़ने के लिए घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा." उन्होंने बताया,"परिजनों के अनुसार, विश्वदीप ग्रेजुएशन कर चुका था और इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला. बुधवार को उसका शव मथुरा विकास खण्ड कार्यालय जाने वाले मार्ग पर यमुना के किनारे सुनसान स्थान पर पड़ा मिला." इंस्पेक्टर ने बताया,"तलाशी में उसका मोबाइल फोन, गले में सोने की जंजीर, जेब में नकदी आदि सुरक्षित मिली जिससे साफ है कि उससे लूटपाट नहीं की गई."
प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह की यूपी में आज कई जनसभाएं
लोकसभा चुनाव 2019: फूलपुर में बीजेपी के लिए नाक की लड़ाई, गठबंधन के सामने गढ़ बचाने की चुनौती
संतकबीर नगर: कांग्रेस भ्रष्टाचार की पोषक, 70 सालों में नहीं किया कोई काम- हेमा मालिनी
आज़मगढ़: मायावती और अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, कही ये बड़ी बातें
औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं प्रधानमंत्री मोदी, श्रद्धालुओं पर लगाया जजिया- संजय निरुपम