एटा: ससुराल वालों ने मारपीट के बाद कथित रूप से ताना दिया कि 'जा, जाकर मर जा' तो युवक ने कीटनाशक पी लिया और चार दिन उपचार के बाद दम तोड़ दिया. पुलिस ने गुरूवार को बताया कि जैथरा थानाक्षेत्र निवासी श्याम सुंदर (27) पत्नी को लाने 21 जुलाई को अपनी ससुराल कायमगंज थाना स्थित ततरई गया था, जहां ससुराल वालों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की और कह दिया, 'जा, जाकर मर जा.' पुलिस ने मृतक के भाई रिंकू के हवाले से बताया कि श्याम सुंदर ने ससुराल में ही कीटनाशक पी लिया और गंभीर हालत में ससुराल वाले उसे उसके माता पिता के पास छोड गये. पुलिस के अनुसार उपचार के लिए श्याम सुंदर को आगरा के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां गुरूवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर श्याम सुंदर के जहर पीने के कारण की जांच कराई जा रही है. उसने जहर अपने आप पिया या उसे किसी ने पिलाया या किसी के उकसाने पर पिया, उसे कीटनाशक कहां से मिला, इसकी जांच कर सत्यता जानने के बाद पत्नी व उसके परिजनों या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बरेली में बदमाशों ने की दम्पत्ति की हत्या, पुलिस को किसी करीबी के शामिल होने का शक 

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे लगाए गए 

पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी को तलाश कर रही पुलिस 

पुलिसवाले ने लड़की के चरित्र पर उठाए सवाल, प्रियंका गांधी ने किया ये ट्वीट 

बाराबंकी: तंबाकू से दांत साफ करने के कारण महिला को दिया तीन-तलाक