पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर घर से निकला था
एजेंसी | 30 Jul 2018 08:45 AM (IST)
यूपी के हाथरस में एक शव पेड़ से टंगा मिला. गांव के लोगों ने सबसे पहले इस शव को देखा और फिर पुलिस को बताया.
हाथरस: यूपी के हाथरस में एक शव पेड़ से टंगा मिला. गांव के लोगों ने सबसे पहले इस शव को देखा और फिर पुलिस को बताया. पुलिस ने मृतक की जेबों को टटोला तो एक नंबर मिला जो उसके घर का निकला. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. हाथरस जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पुरा रेलवे स्टेशन के पास खेतों में रविवार को एक पेड़ पर शव फांसी के फन्दे पर लटका मिला. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जनपद एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सिमोंही निवासी युवक रामभजन करीब 7-8 दिन पूर्व अपने घर पर परिजनों से रिश्तेदारी में जाने की कहकर निकला था लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिन्ता हुई और उसकी तलाश की गई. रविवार को उसका शव एक पेड़ पर फांसी के फन्दे पर लटकता मिला. शव जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकता देखा तो पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर मृतक के परिजन भी आ गए. पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का?