चलती कार में लगी आग, ड्राइवर को निकलने का मौका तक नहीं मिला, जिंदा जला
एजेंसी, एबीपी न्यूज़ | 17 Jul 2018 09:37 AM (IST)
बरेली से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि कार चला रहे युवक को उससे निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी कार में जलकर मौत हो गई.

बरेली: जनपद बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव इटौआ के पास चलती कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि कार चला रहे युवक को उससे निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी कार में जलकर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, इटौआ निवासी कंधई लाल इनोवा कार से रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था. वह जैसे ही गांव के पास पहुंचा तो कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कंधई लाल को निकलने तक का मौका नहीं मिला. उसे भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग की टीम को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. मगर तब तक कंधई लाल की मौत हो चुकी थी. यूपी की इन 5 खास खबरों को भी पढ़ेंमेरठ में गौकशी, SHO ने कहा, मेरी जिम्मेदारी है, इसलिए अपने खिलाफ ही दर्ज की शिकायतयूपी सरकार का बड़ा फैसला: अनिवार्य विषय में शामिल हुआ योग, होगी एक लाख टीचरों की भर्तीकभी बेचता था गोलगप्पे, अब बना भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का सिताराजिन हाथों में था भीख मांगने का कटोरा, उन नन्हें-मुन्ने हाथों में पकड़ा दी कलमशहर-ए-इत्र कन्नौज: यहां की हवाओं में भी आती है भीनी-भीनी सी महक, मिलते हैं 500 से लेकर लाख रुपए तक के इत्र