भोपालः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो चुकी है. वोटरों को अपने पक्ष में मतदान के लिए नेता जी तोड़ कोशिश में लगे हुए हैं. कोई राज्य में विकास की दुहाई दे रहा है तो कोई सुशासन की बात कर रहा है. कार्यकर्ताओं की बात करने वाली दोनों पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी ने कई करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट दी है. वहीं टिकट के बाद दोनों पार्टियां यह दावा करते दिखाई दे रही हैं कि हमने अपने कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है.

बीजेपी-कांग्रेस दोनों बड़े दलों ने इंदौर में एक को छोड़कर सभी करोड़पति उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है यानि की इंदौर में करोड़पतियों के बीच मुकाबला है.

बीजेपी (रूपये में)कांग्रेस (रूपये में)
1सुदर्शन गुप्ता सवा चार करोड़संजय शुक्ला 103 करोड़
2मालिनी गौड़ चार करोड़विशाल पटेल 64 करोड़
3महेन्द्र हार्डिया चार करोड़सत्यनारायण पटेल 45 करोड़
4रमेश मेंदौला साढ़े तीन करोड़मोहन सेंगर दो करोड़
5आकाश विजयवर्गीय चार करोड़जीतू पटवारी 18 करोड़
6मनोज पटेल 19 करोड़अश्विन जोशी सात करोड़
7मधु वर्मा चार करोड़सुरजीत चड्ढा 76 करोड़
8राजेश सोनकर डेढ़ करोड़तुलसी सिलावट 13 करोड़

बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है. वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी.