एक्सप्लोरर

यूपी: अखिलेश का तंज, कहा- बीजेपी इस बार फिर से नया 'धोखापत्र' ले लाई

आखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल नहीं पूछा जाएगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के पास पांच साल के कार्यकाल का कोई हिसाब नहीं है. 2014 का संकल्पपत्र बीजेपी अभी तक पूरा नहीं कर सकी.

हाथरस: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा. संकल्पपत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार फिर नया 'धोखापत्र' लेकर आई है.

सपा प्रमुख ने कहा, "हमारा गठबंधन न्याय दिलाने वालों का है. इससे भारतीय जनता पार्टी की नींद गायब हो गई है. वे रात-रात भर बैठकें कर रहे हैं. बीजेपी सरकार के पास पांच साल के कार्यकाल का कोई हिसाब नहीं है. 2014 का संकल्पपत्र बीजेपी अभी तक पूरा नहीं कर सकी. इस बार फिर नया धोखापत्र ले आई है."

अखिलेश मंगलवार को हाथरस में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामजी लाल सुमन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है. आलू किसानों को लागत मूल्य नहीं मिल रहा है. देश का अन्नदाता बर्बाद हो गया. किसानों की आय लगातार कम हुई है. नोटबंदी की कोई उपलब्धि नहीं रही. भ्रष्टाचार और कालाधन बढ़ा है. व्यापारी बर्बाद है. नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं. रोजगार के मुद्दे पर भी बीजेपी सरकार फेल हो गई है.

आखिलेश ने कहा कि बीजेपी के बुलेट ट्रेन का वादा हवा-हवाई साबित हुआ, जबकि सीमा के जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट की ज्याद जरूरत है. बीजेपी सरकार में सीमाएं असुरक्षित हो गई हैं. हमारे जवान रोजाना शहीद हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल नहीं पूछा जाएगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. जो कोई सवाल उठाता है, उसे देश विरोधी करार दिया जा रहा है. बीजेपी सरकार में संविधान खतरे में है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने नौजवानों को कांवड़ यात्रा करा दी. बेहतर होता कि वे कांवड़ यात्रा में शामिल सभी नौजवानों को नौकरी दे देते."

लोकसभा चुनाव 2019 :खुद की बिछाई बिसात के चक्रव्यूह में उलझ गई BJP,गोरखपुर सीट पर उम्मीदवार को लेकर पेंच ही पेंच विरोधियों का अली में तो हमारा बजरंगबली में भरोसा- योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2019: यूपी की इन दस सीटों पर कौन लड़ेगा चुनाव? फ़ैसला नहीं कर पा रहे हैं अमित शाह लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल को, दांव पर है कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर मीरवाइज उमर फारूक बोले, 'पूरी दुनिया बेसब्री से इस्लामाबाद की...'
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर मीरवाइज उमर फारूक बोले, 'पूरी दुनिया बेसब्री से इस्लामाबाद की...'
जहानाबाद: स्कूल कैंटीन का गार्ड ही निकला मासूम का कातिल, कुकर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद: स्कूल कैंटीन का गार्ड ही निकला मासूम का कातिल, कुकर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: अब सीधे LG तक पहुंचेगी दिल्ली के लोगों की शिकायत, ‘एलजी लिसनिंग पोस्ट’ प्लेटफॉर्म एक्टिव
अब सीधे LG तक पहुंचेगी दिल्ली के लोगों की शिकायत, ‘एलजी लिसनिंग पोस्ट’ प्लेटफॉर्म एक्टिव
Bhadohi News: भदोही में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बड़ी कार्रवाई, ₹1.68 करोड़ की अवैध शराब पर चला बुलडोजर
भदोही में ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बड़ी कार्रवाई, ₹1.68 करोड़ की अवैध शराब पर चला बुलडोजर

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget