मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रमुख अजित सिंह पर आरोप लगाया कि 2013 में मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के दौरान वह ‘‘दंगाइयों’’ के साथ खड़े थे और वे दंगे में मारे गए दो युवकों के परिजन से क्‍यों नहीं मिले. योगी ने कहा कि मनमोहन सिंह जब देश के प्रधानमंत्री थे, तब अजित सिंह भी केंद्रीय मंत्री हुआ करते थे, तो उस वक्‍त उन्‍होंने अल्‍पसंख्‍यकों के लिए क्‍या किया.

बागपत संसदीय सीट के तहत आने वाले किनौनी में आयोजित ‘विजय संकल्प’ सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है. योगी ने अजित सिंह के किसान नेता होने पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि अजित सिंह अपने बेटे जयंत के साथ सिर्फ विदेशों में घूमते रहते हैं. उन्‍हें यह तक नहीं पता कि आलू जमीन के अंदर होता है या बाहर.

भाजपा के ‘‘किसान हितैषी’’ होने का दावा करते हुए योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है. योगी ने कहा कि जब‍ तक खेत में गन्‍ना खड़ा है, चीनी मिलों का धुआं बंद नहीं होगा. भाजपा के शासनकाल में ही रमाला चीनी मिल का विकास हुआ है.

सीएम योगी ने हाल में भाजपा में शामिल हुए वीरेंद्र गुर्जर को मंच पर सम्‍मानित किया. उन्‍होंने कहा कि सरकार ने कुंभ और कांवड़ मेले का सफलतापूर्वक आयोजन कराया. मेले में पहुंचे भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कराई गई. प्रधानमंत्री मोदी जनहित में काम कर रहे हैं. देश का विकास चाहते हैं तो भाजपा की सरकार को पुन: बनवाना होगा.

योगी ने कहा कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा गया है. प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए योगी ने कहा कि वह जनहित में काम कर रहे हैं. देश का विकास चाहते हैं तो भाजपा की सरकार को पुन: बनवाना होगा.

इससे पहले, मेरठ में ही प्रबुद्ध जन की गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में कोई भी अज्ञानी नहीं है. आईएमए के चिकित्सकों का ध्यान आकर्षित करते हुए योगी ने कहा कि आजादी से 2014 तक प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि मोदी ने करीब 58 माह में ही 13 नए मेडिकल कॉलेज बना दिए हैं. प्रदेश में तीन एम्स बन रहे हैं.

लोकसभा चुनाव 2019: जब आतंकियों के शिविर जलते दिखते हैं तो हनुमान जी की याद आती है- योगी

यूपी का सर्वे: इन 10 सीटों पर होगी कांटे की टक्कर, एक परसेंट से भी कम हो सकता है हार-जीत का अंतर

सर्वे: बुंदेलखंड में मैच होगा टाई, 2-2 सीटों पर जीत सकते हैं बीजेपी और महागठबंधन

सर्वे: पूर्वांचल की 26 सीटों में से 11 पर बीजेपी और 15 पर जीत सकता है महागठबंधन