एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: कैबिनेट मीटिंग के बाद योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों ने लगाई डुबकी, देखें वीडियो

संगम में डुबकी लगाने के बाद योगी समेत सभी मंत्री लेटे हुए हनुमान मंदिर गए और वहां भगवान की पूजा की. इसके बाद योगी ने अक्षय वट के भी दर्शन किए. बता दें कि पहली बार ये पवित्र पेड़ आम लोगों के लिए खोला गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुंभ  मेले में अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई. मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु संतों ने भी संगम में स्नान किया. स्नान के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की पूरी कैबिनेट और हमारे कई राज्यमंत्रियों ने आज संगम में डुबकी लगाई. कई साधु संत भी साथ में डुबकी लगाने के लिए आए." उन्होंने कहा, "इसे मैं जीवन का सौभाग्य मानता हूं. आज का दिन प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक दिन है. इससे पूर्व दिन में मुख्यमंत्री योगी अपने मंत्रिमंडल के साथ लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर गए जहां उन्होंने पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ अक्षयवट और सरस्वती कूप के भी दर्शन किए. मुख्यमंत्री ने दिव्य कुंभ , भव्य कुंभ  सेल्फी प्वाइंट पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ फोटो भी खिंचवाई. प्रयागराज के कुंभ  मेले में कैबिनेट की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नगर अध्यक्ष अवधेष गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहली बार प्रयागराज में योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक कर एक स्वर्णिम इतिहास रचा है. योगी समेत सभी मंत्री लेटे हुए हनुमान मंदिर गए और वहां भगवान की पूजा की. इसके बाद योगी ने अक्षय वट के भी दर्शन किए. बता दें कि पहली बार ये पवित्र पेड़ आम लोगों के लिए खोला गया है. कुंभ क्षेत्र में आयोजित बैठक में योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए दुनिया के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे- गंगा एक्सप्रेसवे को मंगलवार को सैद्धांतिक सहमति दी.यह एक्सप्रेसवे मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज आएगा. यह एक्सप्रेसवे जब बनेगा तो दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा. यह लगभग 600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे होगा." मुख्यमंत्री ने बताया, "इस एक्सप्रेसवे के लिए लगभग 6,556 हेक्टेयर भूमि की जरूरत पड़ेगी. फोर लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे का छह लेन तक विस्तार किया जा सकेगा. इस पर लगभग 36,000 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है." बता दें कि अखिलेश यादव ने इससे पहले कुंभ जाकर संगम में डुबकी लगाई थी. उन्होंने प्रियंका गांधी के राजनीति में आने का स्वागत किया था. ख़बर है कि प्रियंका भी राहुल गांधी के साथ अगले महीने प्रयागराज का दौरा कर सकते हैं. इस बात की भी चर्चा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी भी कुंभ में स्नान करने जा सकते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: बिहार के पटना का अजूबा ATM, यहां पैसे नहीं निकलते, दाढ़ी-बाल कटवाने जाते हैं लोग
Watch: बिहार के पटना का अजूबा ATM, यहां पैसे नहीं निकलते, दाढ़ी-बाल कटवाने जाते हैं लोग
'लड़कियों को जरूरत...', विवादों में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, 2 VIDEO वायरल
'लड़कियों को जरूरत...', विवादों में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, 2 VIDEO वायरल
जम्मूु-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा कब? सीएम उमर की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बीच BJP सांसद ने किया बड़ा दावा
JK को पूर्ण राज्य का दर्जा कब? CM की गृह मंत्री से मुलाकात के बीच BJP सांसद ने किया बड़ा दावा
Nawada News: नवादा में बालू माफिया का आतंक, अवैध ट्रैक्टर रोकने पर चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या
नवादा में बालू माफिया का आतंक, अवैध ट्रैक्टर रोकने पर चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Maruti Suzuki Victoris : The Best CNG Car? #marutisuzuki #victoris #cngcar #autolive
KTM Adventure ने पूरा Game बदल दिया! अब आपको मिलता है 350cc Engine | #ktm #ktmadventure #autolive
Iran US War: Narendra Modi की अपील पर क्या बोले एक्सपर्ट? | Oil Price Hike | Trump | PM Appeal
Suvendu Adhikari's PA Case Update: शपथ के बाद एक्शन मोड में CM शुभेंदु | TMC | BJP
Nepal में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग | Tribhuvan International Airport

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asim Munir On India: पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
राहुल गांधी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- वो सियासत के रिजेक्टेड माल हैं
राहुल गांधी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- वो सियासत के रिजेक्टेड माल हैं
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
Explained: राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्मों पर कैसे लगेगा पांच विधानसभा चुनावी नतीजों का 'मरहम'
राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्म पर विधानसभा चुनावी नतीजों का मरहम
क्या लगातार कम होता जा रहा है लोगों का बोलना? आपको भी चौंका देगी यह स्टडी
क्या लगातार कम होता जा रहा है लोगों का बोलना? आपको भी चौंका देगी यह स्टडी
NEET UG Paper Leak: NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा
NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा
Embed widget