आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना तब हुई, जब युवक सुबह तड़के शौच के लिए अपने खेत पर जा रहा था. हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं.
दरअसल, थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम अई में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार से पुरानी जमीनी रंजिश चली आ रही थी. मंगलवार सुबह तड़के मृतक जनार्दन सिंह शौच के लिए अपने खेत पर गया था, तभी पीछे से 4 लोगों ने उसे दबोच लिया. जनार्दन सिंह को दो गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना फतेहाबाद पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, एसएसपी बबलू कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की. उन्होंने बताया कि इन लोगों की जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है. जिसके चलते बुधवार को इस घटना को अंजाम दिया गया. फिलहाल पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ फतेहाबाद के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की हैं, जो इस घटना का जल्द खुलासा करेंगी.
यह भी पढ़ें:यूपी: पीलीभीत में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई नोक-झोंक, सीओ को सौंपी गई जांचयूपी: बांदा में फांसी का फंदा लगाकर युवती ने की खुदकुशी, शौचालय में दुप्पटे से लटका मिला शव