मथुरा: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के एक दिन बाद शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होने की बात से इंकार किया. मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही हूं: शिवपाल यादव

वृन्दावन में कृष्ण गोपाल पीठ में शिवपाल ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री से यह एक शिष्टाचार भेंट थी और इसे दूसरे तरीके से नहीं लेना चाहिए.’’ शिवपाल ने यह भी कहा कि वह कोई और पार्टी नहीं बना रहे हैं और वह समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं.

यह भी पढ़ें: योगी के सबसे ताजे इंटरव्यू में खुलासा, पीएम मोदी ने पहले ही तय कर लिया था CM के लिए योगी का नाम!

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की बैठक में कई बड़े फैसले, जेवर में बनेगा एयरपोर्ट, योजनाओं में जुड़ेगा ‘मुख्यमंत्री’ नाम

यह भी पढ़ें: भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा तो क्या होगा?