घूमंतू जनजाति की ढाई साल की बच्ची को अपहरण कर दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम
एजेंसी | 16 Nov 2018 08:55 PM (IST)
एक बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसे अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया. बच्ची की स्थिति गंभीर है लेकिन ये बात भी बेहद गंभीर है कि उसे इस स्थिति में पहु्चाने वाले दरिंदे अभी तक पुलिस के हाथों से आजाद घूम रहे हैं.

बांदा: यूपी के बांदा से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. एक बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसे अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया. बच्ची की स्थिति गंभीर है लेकिन ये बात भी बेहद गंभीर है कि उसे इस स्थिति में पहु्चाने वाले दरिंदे अभी तक पुलिस के हाथों से आजाद घूम रहे हैं. महोबा जिला मुख्यालय के नवीन गल्ला मंड़ी क्षेत्र के पास अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की रात एक घुमंतू परिवार पर धावा बोला और ढाई साल की बच्ची को अपहरण कर ले गए. अज्ञात लोगों ने अपहृत बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और गंभीर हालत में उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए. पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार मध्य रात्रि दो या तीन अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे घुमंतू जाति (पछइया लोहार) के एक परिवार में धावा बोला तथा ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर फरार हो गए हैं. सुबह बच्ची खून से लथपथ झोपड़ी से काफी दूर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली. उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ दो से तीन लागों ने बलात्कार किया हो. बच्ची को इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना के खुलासे के लिए अपराध शाखा के अलावा पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है. आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.