अलीगढ़: अलीगढ़ के मडरक कस्बे में एक निजी आवासीय बालिका विद्यालय की चार शिक्षिकाओं को छात्राओं को प्रताड़ित करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया. एक वीडियो वायरल होने के बाद ये फैसला किया गया. जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने मंगलवार को बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो तथा फोटोग्राफ में मडरक कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की कुछ शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को बुरी तरह पीटने तथा उनसे जबरन शौचालय तक साफ कराये जाने की बात सामने आयी थी. किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बैंक के कर्जे और दबाव से था परेशानलखनऊ: सेना ने निष्क्रिय किए 555 बम, 14 सालों से जमीन में थे दफन उन्होंने बताया कि गत 16 अक्तूबर को इस मामले की जांच के आदेश दिये गये थे. शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को दो शिक्षिकाओं गुंजन पाण्डेय और उपासना सिंह को बर्खास्त किया गया था. आज दो और शिक्षिकाओं को रैना यादव और शालिनी यादव की सेवा समाप्त कर दी गयी. सिंह ने बताया कि जांच की अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाये जाने पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. 2019 में भाजपा को सजा देंगे, 'हिन्दू विरोधी ताकतों' को हराएंगे: प्रवीण तोगड़ियाबहराइच में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज