सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना अंतर्गत टेकारी गांव के नजदीक आज दोपहर सड़क हादसे में चार कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य कांवड़िये जख्मी हो गए. चेनारी थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि जीटी रोड पर हुए इस हादसे में मरने वालों में भोजपुर जिले के आरा थाना अंतर्गत बेलाव गांव निवासी राम रतन, देव, मुकेश और अमिताभ शामिल हैं.

नीतीश के सुशासन में 12 घंटे में 2 हाईप्रोफाइल मर्डर, पटना में प्लानिंग सेक्रेटरी और वैशाली में प्रखंड प्रमुख की हत्या

कुमार गौरव ने बताया कि ये सभी कांवड़िये एक पिकअप वाहन पर सवार होकर चेनारी के गुप्ता धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे थे तभी टिकारी गांव के पास जीटी रोड पर उनके पिकअप वाहन का टायर के पंक्चर हो गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि ये कांवड़िये सड़क के किनारे खड़े होकर अपने वाहन का पंक्चर ठीक करा रहे थे तभी एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी. इसमें घटनास्थल पर ही चारों की मौत हो गई जबकि अन्य कांवरिया घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एक स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

पटना हॉरर होम: जानिए- मुख्य आरोपी मनीषा दयाल के बारे में सब कुछ