मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिला जेल में बंद पांच कैदी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. इन कैदियों में तीन को आजीवन कारावास की सजा दी गई है. परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया. जेल अधीक्षक ए के सक्सेना के मुताबिक, कैदियों ने गाजियाबाद के डासना जेल में परीक्षा दिया था.

उन्होंने बताया कि परीक्षा पास करने वालों में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले तीन कैदी कपिल, पंकज और विपिन कुमार भी शामिल हैं. दो अप्रैल, 2017 को दलित आंदोलन के दौरान हिंसा के सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिये गये अर्जुन भी प्रथम श्रेणी में पास करने वाले पांच लोगों में शामिल हैं.

बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के दसवीं क्लास की परीक्षा में 80.07 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं और बारहवीं क्लास में 70.06 प्रतिशत स्टूडेंट्स को मिली कामयाबी मिली है. इस बार दसवीं क्लास में 83.98 फीसदी लड़कियां और 76.66 प्रतिशत लड़कों सफलता मिली है जबकि 12वीं में 76.46 प्रतिशत लड़कियां और 64.40 फीसदी लड़के सफल रहे हैं.

10वीं की परीक्षा में कानपुर के रहने वाले गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है. उन्हें 600 में 583 अंक हासिल हुए हैं. वहीं, 12वीं की परीक्षा में बागपत की रहने वाले तनु तोमर ने टॉप किया है. तनु को को 97.80 फीसदी मार्क्स मिले हैं.

Super Exclusive: अखिलेश यादव ने बताया- गठबंधन में कांग्रेस क्यों नहीं है शामिल? देखिए पूरा इंटरव्यू