मुजफ्फरनगर: पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरगर जिले में भी कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. कोरोना के कारण जिले में बुधवार को पहली मौत हुई है. दरअसल, यहां 83 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक महिला ने दम तोड़ दिया.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण चोपड़ा ने एजेंसी को बताया कि 24 मई को महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. महिला का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां आज उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मरीज को पहले अस्पताल में डायलिसिस के लिए लाया गया था, बाद में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई.
मुजफ्फरनगर में 35 हुई संक्रमितों की संख्या बतादें कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है. तमिलनाडु से हाल ही में मुजफ्फरनगर लौटे 10 प्रवासी श्रमिक बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं.
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि संक्रमित पाए गए इन सभी कामगारों को बेगराजपुर में स्थित मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है. तमिलनाडु से लौटने के बाद ये सभी श्रमिक काकरोली के एक क्वारंटीन सेंटर में रह रहे थे.
