फरुखाबाद: जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम मेदपुर में एक महिला व उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे का शव घर पर एक ही फंदे से लटका मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

मृतका के मायके वालों में ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है.

ले डूबा सेल्फी का शौक, एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार

कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम मेदपुर निवासी आनंद उर्फ लालू की पत्नी लक्ष्मी देवी गंगवार (26) व उसके डेढ़ वर्षीय बेटे आरुष का शव मंगलवार को घर के एक कमरे में एक ही फांसी कि फंदे पर लटका मिला. मामले की सूचना मिलने पर सीओ कायमगंज नरेश कुमार व थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी मौके पर पंहुचे और शवों को उतरवाया.

इस घर से लगातार निकल रहे हैं सांप, मालिक ने किया 400 सापों को मारने का दावा

पुलिस को मौके से सोसाइड नोट भी मिला, जिसमें लक्ष्मी ने पति से माफी मांगी है और सभी को सुकून से रहने की दुआ दी है. बेटी की मौत की सूचना मिलने पर मृतका के पिता गजराज निवासी नरैनामऊ कायमगंज मौके पर पहुंचे. उन्होंने ससुरालवालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.

10 फीट लंबे अजगर से अकेले ही भिड़ गईं सईदा, बोरे में कर दिया बंद

उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में अपनी पुत्री का विवाह 10 लाख नकद व अन्य दहेज का सामना देकर किया था. लेकिन ससुराल वाले कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते ससुराल वालों में बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया. मृतका के पिता ने पुलिस को ससुर सुभाष चंद्र, सास रुकमा देवी, ननद शोभा के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी.

थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.