भोपाल: मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को वोटिंग होनी है. चुनाव को लेकर प्रदेश में चुनाव आयोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनेक कदम उठ रहा है. आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अधिक से अधिक लोग 28 नवंबर को चुनाव के दिन वोट करने जाएं. इसी के मद्देनजर चुनाव आयोग कुछ अनूठे प्रयोग भी कर रहा है.

राज्य के सिंगरौली जिले के चौराहे पर लगाए गए होर्डिंग लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है. जो भी युवा इस रास्ते से होकर गुजरता है उनमें से अधिकतर लोग रुक कर यहां होर्डिंग के पास सेल्फी जरूर लेते हैं. होर्डिंग के साथ लोगों को सेल्फी के लिए मजबूर करता है उसपर लिखा वाक्य- 'वोट देना न भूलना बाहू'

प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है और राजनीतिक दलों ने जनता को अपने पाले में करने के लिए चुनाव प्रचार अभियान की मुहिम तेज कर दी है. इसी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने भी वोटरों को वोट करने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है. इसके लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

प्रदेश के सिंगरौली जिले के कलेक्टर अनुराग चौधरी ने वोटरों को जागरूक करने के लिए फिल्मी कैरेक्टरों के साथ, फिल्मी डॉयलॉग का भी सहारा लिया है. कलेक्टर ने फिल्मी डॉयलॉग और बाहुबली जैसी फिल्मों के किरदार के जरिए सोशल मीडिया के साथ-साथ चौराहे पर होर्डिंग लगाए हैं. इन होर्डिंग में वोटरों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

'द क्विंट' के संस्थापक राघव बहल के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापागुजरात: उत्तर भारतीयों पर हमले के खिलाफ आज सद्भावना उपवास करेंगे अल्पेश ठाकोरजॉन अब्राहम से प्रभावित लुटेरे का फिल्मी अंदाज में लूटपाट फेल, सलाखों के पीछे गयादेखें वीडियो-