रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती देते हुए गुरुवार को कहा कि जिस दिन मोदी उनकी चुनौती स्वीकार लेंगे, उस दिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

राहुल ने यहां सोनिया गांधी द्वारा रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा, 'जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझसे बहस करने की चुनौती स्वीकार कर लेंगे, उस दिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.'

उन्होंने कहा, 'जिस दिन बहस हुई, उस दिन देश को पता चल जाएगा कि चौकीदार चोर है. मोदी यह समझा दें कि अनिल अंबानी, जो उनका मित्र, दोस्त और भाई है, उसे राफेल का ठेका कैसे दे दिया.'

राहुल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से खुली बहस के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ी तो उनके आवास पर जाकर भी बहस कर सकते हैं. उन्होंने सवाल किया कि मोदी बतायें कि अनिल अंबानी को राफेल का ठेका कैसे दिया.

उन्होंने कहा कि मोदी यह भी बतायें कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह क्यों बोला कि भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि राफेल का ठेका अनिल अंबानी को मिलेगा.

लोकसभा चुनाव: 2014 के चुनावों में यूपी के इन 8 सीटों पर किसने किसको दी थी मात, जानिए- कौन किस नंबर पर रहे

मुजफ्फरनगर: बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान का बड़ा आरोप, कहा- 'बुर्के की आड़ में हो रही है फर्जी वोटिंग'

लोकसभा चुनाव 1st phase : अखिलेश ने कहा, 'महापरिवर्तन की प्रक्रिया का पहला चरण'  मायावती ने की ये अपील

लोकसभा चुनाव 2019: महेन्द्रपाल सिंह हो सकते हैं योगी आदित्यनाथ के ‘उत्तराधिकारी’

पुलिसकर्मियों में बंटा 'नमो फूड' पैकेट, यूपी के मुख्य चुनाव आयुक्त ने DM से मांगी रिपोर्ट