रायपुर: कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद तैयारियों का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे. भूपेश बघेल राजधानी रायपुर की सड़कों पर उतरे और लॉकडाउन की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान वे इंडोर स्टेडियम ओर आउटडोर स्टेडियम भी गए. रावण भाटा स्थित नए बस स्टैंड का भी जायजा लिया. इसके साथ ही सब्जी विक्रेताओं से बातचीत की और विस्तृत जानकारी. उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "सरकार पूरा प्रयास कर रही है. मुश्किल होता है घरों में रहना लेकिन हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. सभी से निवेदन है कि अपने घरों में रहें. बाहर से जो लोग लगातार फोन कर रहे हैं उनसे भी अपील करता हूं, वे वहीं पर रहे. सरकार हर तरह का प्रयास कर रही है."

भूपेश बघेल ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं और सब्जियों के दाम जानने सड़क पर उतरे. सीएम ने खाद्यान्न आपूर्ति के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का जायजा लिया. रावणभाटा स्थित अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड के पास सब्जी विक्रेताओं और खरीददारों से बातचीत कर सब्जी के दाम और विक्रय की जानकारी ली.

मुख्यमंत्री ने बूढ़ा तालाब के पास इंडोर स्टेडियम में खाद्यान्न आपूर्ति के लिए बनाए गए 24x7 कंट्रोल रूम का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता और जरूरतमंद लोगों को मदद और राहत पहुंचाने दिनरात जुटी हुई है.