नई दिल्लीः पटना पुलिस लाइन में गुंडागर्दी करने वाले बिहार पुलिस के 175 जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है. ये बिहार पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा फैसला है. पटना जोन के आईजी नैय्यर हसनैन खां के निर्देश पर पटना एसएसपी ने इसका आदेश जारी किया है. एसएसपी मनु महाराज ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि 175 कॉन्स्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. इनमें 167 नए रंगरूट थे, वहीं 93 ऐसे पुलिस पदाधिकारी को पटना ज़ोन से बाहर तबादला किया गया है जो सालों से पटना में बने हुए थे. इसके अलावा 23 पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया है. एसएसपी ने बताया कि सबके खिलाफ जांच की गई है और सुबूत के आधार पर कार्रवाई हो रही है. सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर अभी और भी तकरीबन सौ पुलिस वालों पर गाज़ गिर सकती है. दरअसल शुक्रवार को पुलिस लाइन में पटना पुलिस के ट्रेनी पुलिस वालों ने जबरदस्त गुंडागर्दी की थी. एक ट्रेनी महिला सिपाही की मौत के बाद पुलिस लाइन अखाड़े में तब्दील हो गया था. ट्रेनी पुलिस वालों का आरोप था कि उनसे गलत तरीके से ड्यूटी ली जाती है और छुट्टी भी नहीं मिलती है. इस मामले में जबर्दस्त हंगामा हुआ था. बिहार: NDA में जारी है घमासान, ज्यादा सीटों की मांग कर रहे उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश पर हमलातलाक पर अड़े तेज प्रताप, लालू यादव से मुलाकात के बाद कहा- फैसला अटल है, परिवार ने मुझे नकार दिया