बिहार: सूखा प्रभावित 126918 परिवारों के बैंक अकाउंट में भेजे गए 3000 रुपये
ये पैसा लोगों को 48 घंटे में मिल जाएगा. राज्य के 18 जिलों के 102 प्रखंडों की सूखा प्रभावित 896 पंचायतों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. सूखा प्रभावित सभी परिवार को तीन-तीन हजार रुपये सहायता देने की सरकार द्वारा घोषणा की गई है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य के सूखा प्रभावित इलाकों के परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए 3000 रुपये प्रति परिवार की दर से उनके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भुगतान का शुभांरभ किया. सीएम नीतीश ने साल 2019 में अल्पवर्षा की वजह से राज्य के प्रभावित पंचायतों के परिवारों को तत्काल सहायता के लिए 3000 रुपये प्रति परिवार देने का एलान किया था.
वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होते ही पहले चरण में प्रभावित पंचायतों के कुल 1,26,918 परिवारों को कुल 38 करोड़ सात लाख 54 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि का अंतरण पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक के द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में किया गया. ये पैसा लोगों को 48 घंटे में मिल जाएगा. इस मौके पर आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. गौरतलब है कि राज्य के 18 जिलों के 102 प्रखंडों की सूखा प्रभावित 896 पंचायतों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. सूखा प्रभावित सभी परिवार को तीन-तीन हजार रुपये सहायता देने की सरकार द्वारा घोषणा की गई है.
यह भी पढ़ें
कहीं एनडीए की गांठ बिहार में ढीली तो नहीं पड़ रही है? बिहार: 2020 में नीतीश के चेहरे पर बीजेपी अभी राजी नहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- ये अमित शाह तय करेंगे Super 30 के फाउंडर आनंद कुमार को अमेरिका में मिला अवार्ड, बोले- शिक्षा हर समस्या का समाधान यह भी देखें Source: IOCL
























