बरेली: अभी पंद्रह दिन भी नहीं हुए होंगे, जब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला सुरक्षा के लिए कदम उठाने और एंटी रोमियो स्क्वाड को दोबारा एक्शन में लाने का निर्देश दिया था लेकिन लगता है उसका असर नहीं हो रहा है. ताजा मामला बरेली का है जहां एक युवती की सरेआम अपहरण हो गया. अपहरण से पहले युवती की सरेआम पिटाई की गई. वारदात बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र की है.
दरअसल गुरुबचन सिंह नाम के युवक ने गांव की ही एक लड़की से भागकर लव मैरिज की. एक साल बाद दोनों वापस गांव लौटे थे, लड़की के घर वालों को इसकी भनक लग गई. लड़की के परिवार के लोग आए और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए. इतना ही नहीं परिवार के लोगों ने दोनों की पिटाई भी की.
जब लड़के ने विरोध किया तो परिवार वालों ने दोनों को पीटा और दिनदहाड़े लड़की को अपहरण करके ले गए. लड़की कुर्मी है और उसका पति एससी है. एक साल पहले दोनों ने घर से भागकर लव मैरिज की और शहर छोड़कर कहीं और जाकर रहने लगे. चार दिन पहले ही दोनों गांव वापस आये थे इसकी भनक जब लड़की के परिवार वालों को लगी तो वो लोग उसके ससुराल पहुंच गए और उसे मारपीट कर अपहरण करके ले गए.
मामले की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही लड़की को बरामद कर लिया लेकिन आरोपियों में से अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.
मेरठ: शादी करने के लिए युवक बना सीआरपीएफ का फर्जी दरोगा, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
यूपी: आसमान से बरसीं राहत की बूंदे, जारी रहेगा ये सिलसिला
यूपी: प्रियंका बोलीं- अपराधियों की करतूत चरम पर, झूठा जवाब दे रही है योगी सरकार
