बागपत: हरियाणा के दंबंगों ने किया युवक का अपहरण, मार-पीट का वीडियो वायरल
एबीपी न्यूज | 20 Nov 2018 10:38 AM (IST)
वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने आरोपियों को लाखों रुपये देकर युवक को कैद से छुड़ाया है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में शुरू कर दी है.

बागपत: बागपत जिले से दो दिनों से अगवा एक रोड़ी डस्ट के सप्लायर की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. वायरल वीडियो में अगवा करने वाले दबंगो ने उसे हरियाणा में एक घर में बंद किया हुआ है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग कैसे युवक की बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं. इतना ही नहीं अगवा करने वाले लोग युवक पर थूकतें और उससे अपने पैर भी दबवाते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने आरोपियों को लाखों रुपये देकर युवक को कैद से छुड़ाया है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में शुरू कर दी है. दरअसल गांगनोली गांव का रहने वाला युवक दिनेश कुमार रोड़ी ,डस्ट सप्लाई करने का काम करता है. वो रमाला थाना क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर बैंक में किसी काम से आया था. वहां हरियाणा के कुछ युवकों ने उसे हथियारों के बल पर उसे अगवा कर लिया और करनाल ले गए. वहां पर युवकों ने दिनेश कुमार को एक मकान में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की.