कानपुर: हैलट अस्पताल के मेडिसिन विभाग के आईसीयू एसी प्लांट ख़राब होने से 24 घंटे के भीतर 5 मरीजों की मौत हो गई.एसी सिस्टम फेल होने से वेंटीलेटर और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों का संचालन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है.
अभी ये मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि हैलट अस्पताल में एक और कारनामा देखने को मिला. यहां मरीजों को स्ट्रेचर नसीब नहीं होता पर एसी ढोने के लिए स्ट्रेचर की पूरी व्यवस्था है.
मरीजों की मौत का मामला सुर्खियों में है सरकारी महकमे में इसको लेकर बयान भी आ रहे हैं और जांच टीम भी गठित कर दी गई है जो कानपुर पहुंच रही है ,पर यहां के जिम्मेदार कोई भी सीख सबक नहीं लेना चाहते.
हैलट अस्पताल में लापरवाही का ये पहला मामला नहीं है,इस हॉस्पिटल के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते न जाने यहां कितनी जाने जा चुकी है.यहां आने वाले मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिल पाता. तीमारदारों को उन्हें कंधों पर लाद कर इमरजेंसी तक ले जाना पड़ता है.
शुक्रवार को जब पांच मौतों के बाद हैलट अस्पताल में अधिकारी पहुंचे तो यहां का स्टाफ भी ये दिखाने लगा कि वो बहुत लग्नशील है पर इस चक्कर में वो ये भूल गए कि जो स्ट्रेचर मरीजों के लिए हॉस्पिटल में होता है उससे वो एसी ले जा रहे हैं और उनका ये कारनामा हमारे कैमरे में कैद हो गया.
