बजट 2019: अखिलेश ने कहा- जब हर क्षेत्र में देश गया घट, तो क्या करोगे ला कर बजट
एबीपी न्यूज़ | 01 Feb 2019 10:21 AM (IST)
माना जा रहा है कि इस चुनावी साल में मोदी सरकार कई बड़े एलान कर सकती है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बजट से ठीक पहले ट्वीट करके सरकार पर तंज कसा है.

लखनऊ: आज बजट पेश हो रहा है. माना जा रहा है कि इस चुनावी साल में मोदी सरकार कई बड़े एलान कर सकती है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बजट से ठीक पहले ट्वीट करके सरकार पर तंज कसा है. अखिलेश ने ट्वीट किया," जब हर क्षेत्र में देश गया घट, तो क्या करोगे ला कर बजट.. तैयार हो जाइए आने वाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें ‘सच’ को छोड़कर सब कुछ होगा..." इस ट्वीट से 16 घंटे पहले ही उन्होंने लिखा था,"4.5 साल में बेरोज़गारी पिछले 45 साल से ज़्यादा बढ़ी है। 10 करोड़ नौकरियों का झूठा ख़्वाब दिखाने वालों से ‘19 में 10 करोड़ नए मतदाता एक एक नौकरी ना मिलने का बदला लेंगे. वही युवा जो विकास का सपना देख कर गाँव छोड़ते हैं अब उनकी सत्ता छीनेंगे जिन्होंने उनके सपने छीने थे." सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने वाले छह गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क अंतरिम बजट में अगले वित्त वर्ष के चार महीने के खर्च के लिये संसद की मंजूरी ली जायेगी. पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार जुलाई में पेश करेगी. यह बजट केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मौजूदा कार्यकाल का छठा और अंतिम बजट होगा. हालांकि, यह अंतरिम बजट होगा लेकिन उद्योग सूत्रों और विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त मंत्री गोयल इससे आगे बढ़कर कुछ नई घोषणायें कर सकते हैं.