यूपी: आगरा में एक बाप ने अपने बेटे के लिए पीएम मोदी, अखिलेश यादव और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर मौत मांगी है. आपको बता दें इस व्यक्ति के बेटे को डेढ़ साल से एप्लास्टिक अनीमिया की बीमारी ने घेर रखा है. जिंदा रहने के लिए बोन मेरो ट्रांसप्लांट की जरूरत है. जिसके लिए उसके पास पैसा नहीं है वह कई बार सभी से मदद की गुहार लगा चुका है लेकिन अब हारकर उसने अपने बेटे के लोए मौत मांगी है.

दरअसल आगरा के एत्‍माउद्दौला थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया निवासी पुताई मजदूर राजू के 3 बेटे और एक बेटी है. बड़े बेटे विपिन को डेढ़ साल से एप्लास्टिक अनीमिया की बीमारी ने घेर रखा है. विपिन को अब जिंदा रहने के लिए बोन मेरो ट्रांसप्लांट की जरूरत है. बिना इलाज के सांसें लेने के लिए उसे दो बोतल खून हर महीने चढ़ाना पड़ता है. इलाज करवाते-करवाते राजू का घर और खेत बिक गए और वह अपने पिता के मकान में रहने लगा है. राजू ने बेटे को बचाने के लिए सीएम अखि‍लेश यादव और पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई.

सीएम की ऑनलाइन सुनवाई में राजू की बात सुनी भी गई और 17 दिसंबर को उसे जवाब भी मिल गया. आगरा प्रशासन ने उसके इलाज का एस्टीमेट शासन को भेज दिया, लेकिन कुछ हुआ नहीं आगरा में एक बाप ने अपने बेटे के लिए पीएम मोदी, अखिलेश यादव और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर मौत मांगी है. क्योंकि उसके बेटे को डेढ़ साल से एप्लास्टिक अनीमिया की बीमारी ने घेर रखा है जिंदा रहने के लिए बोन मेरो ट्रांसप्लांट की जरूरत है. जिसके लिए उसके पास पैसा नहीं है वह कई बार सभी से मदद की गुहार लगा चुका है लेकिन अब हारकर उसने पत्र लिखकर अपने बेटे के लोए मौत मांगी है.