चीनी टेक कंपनी रियलमी ने अपने एक नए स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने का प्लान बना रही है. कंपनी स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ आने वाले अपने नए स्मार्टफोन रियलमी एक्स 2 प्रो पर काम कर रहा है. न्यूज पोर्टल जीएसएम एरिना ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी. 'रियलमी एक्स 2 प्रो' के साथ डॉल्बी एटमोस वाले ड्यूअल स्टीरियो स्पीकर लेकर आएगी.
कंपनी ने अपने यूरोपियन अकाउंट से एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी. डिवाइस इसके साथ ही सर्टिफाइड एचआई-रेस साउंड क्वालिटी प्रदान करेगा.
इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो रियलमी को इस डिवाइस से काफी उम्मीदे हैं क्योंकि यह कंपनी का पहला डिवाइस होगा, जिसमें 90 एचजेड डिस्प्ले होगा. यह स्मार्टफोन 50 वॉट वोक फास्ट चार्जिग को सपोर्ट करता है. यह पहला ऐसा डिवाइस होगा जो 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा.
डिवाइस बैक में 64 एमपी क्वाड कैमरा सेटअप को सपोर्ट करेगा. क्वाड कैमरा सेटअप में टेलीफोटो लेंस है, जिसमें 20 गुणा हाइब्रिड जूम सपोर्ट करेगा.
ऐसा बताया जा रहा है कि इस डिवाइस के अक्टूबर में चीन में लॉन्च होने और बाद में भारत में आने की उम्मीद है.