एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: तेजस्वी सूर्या ने डीएमके को बताया हिंदू विरोधी, बोले- सिर्फ बीजेपी भाषाओं का सम्मान करती है

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य सम्मेलन में भाजपा सांसद और पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने डीएमके पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया. सूर्या ने कहा- सत्ता में रहने पर डीएमके हिंदू संस्थानों और विश्वासों पर हमला करती है और सत्ता से बाहर होने पर हिंदू वोटों की तलाश करती है.

सलेम, तमिलनाडु : तमिलनाडु में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति अभी से गरमाने लगी है. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को हिंदू विरोधी बताते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख तेजस्वी सूर्या ने रविवार को तमिलनाडु में एमके स्टालिन की पार्टी को हराने का अनुरोध किया और कहा कि केवल भाजपा ही भारत की सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करती है और उन्हें बढ़ावा देती है.

सूर्या ने यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य सम्मेलन में कहा कि डीएमके एक खराब और उग्र विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है, जो हिंदू विरोधी है. प्रत्येक तमिल एक गर्वित हिंदू है. यह एक पवित्र भूमि है, जिसमें देश के सबसे अधिक मंदिर सिथत हैं. तमिलनाडु का हर इंच पवित्र है, लेकिन डीएमके हिंदू विरोधी है. इसलिए हमें डीएमके को हराना चाहिए. भाजपा सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु और तमिल भाषा की भावना का प्रतिनिधित्व करती है.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो भारत की सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान और प्रचार करती है. यदि तमिल को जीवित रहना है, तो हिंदुत्व को जीतना ही होगा. यदि कन्नड़ को जीतना है, तो हिंदुत्व को जीतना है. भाजपा तमिलनाडु और तमिल भाषा की भावना का प्रतिनिधित्व करती है.

सूर्या ने कहा कि द्रमुक के लिए परिवार ही पार्टी है, जबकि भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है. उन्होंने कहा कि डीएमके की हिंदू विरोधी विचारधारा को चुनौती दी जानी चाहिए. सत्ता में होने पर वे हिंदू संस्थानों और विश्वासों पर हमला करते हैं, लेकिन सत्ता से बाहर होने पर वे हिंदू वोटों की तलाश करते हैं. यह नहीं चलेगा. बता दें कि इस साल के अंत में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लेकिन इस साल 6 रुपए 87 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल Coronavirus: देश में कल सामने आए 14199 नए मामले, अबतक 1 करोड़ 11 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट

वीडियोज

Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget