xनई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार बेहद खास नजारा देखने को मिलेगा. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जाबांज महिला राइडर पहली बार परेड में हिस्सा लेंगी. ये जाबांज राइडर मोटरसाइकिल पर कठिन से कठिन आकृतियां बनाएंगी.
हर साल बीएसएफ के पुरुष जवान स्टंट्स को करते थे. इन जांबाज महिला राइडर्स को ग्वालियर के बीएसएफ कैंप में ट्रेनिंग दी गई है. इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में 100 से ज्यादा महिला राइडर्स को शामिल किया गया है.