एक्सप्लोरर

Wings India 2026: 'घरेलू उड़ानों में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बना भारत', सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया

Wings India 2026 के कार्यक्रम में सरकार ने बताया कि भारत की हवाई सेवाएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं. अब भारत घरेलू उड़ानों में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है.

Wings India 2026: भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एशिया की सबसे बड़ी सिविल एविएशन प्रदर्शनी “विंग्स इंडिया 2026” के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का आयोजन राजधानी दिल्ली के ताज पैलेस होटल में किया. इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ, सचिव समीर कुमार सिन्हा, AAI के चेयरमैन  विपिन कुमार, BCAS के महानिदेशक राजेश निर्वाण, FICCI एविएशन समिति के चेयरमैन रेमी मैयार्ड और FICCI की महानिदेशक ज्योति विज मौजूद रहे.

अपने भाषण में केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने भारत के विमानन क्षेत्र की शानदार प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है और जल्द ही कुल हवाई यात्रियों के मामले में भी तीसरे स्थान पर पहुंचने वाला है. उन्होंने कहा कि “विकसित भारत @2047” की दिशा में सरकार एक स्पष्ट रोडमैप पर काम कर रही है, जिसमें आधुनिक तकनीक, अंतिम छोर तक संपर्क और टिकाऊ विकास प्रमुख हैं.

थीम का अनावरण: “Indian Aviation: Paving the Future”

इस कार्यक्रम में विंग्स इंडिया 2026 की थीम “Indian Aviation: Paving the Future - from Design to Deployment, Manufacturing to Maintenance, Inclusivity to Innovation and Safety to Sustainability” की घोषणा की गई. मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि भारत के विमानन क्षेत्र की दृष्टि और नेतृत्व का प्रतीक है.

ऐप और प्रचार वीडियो हुआ लॉन्च

इस अवसर पर विंग्स इंडिया 2026 की ब्रॉशर, प्रचार वीडियो, और आधिकारिक मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया गया. यह ऐप वैश्विक प्रतिभागियों और हितधारकों के लिए सहभागिता और संवाद का माध्यम बनेगा.

क्षेत्रीय विकास और समावेशी विमानन पर जोर

राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ ने कहा कि भारत की विमानन सफलता न केवल केंद्र की नीति का परिणाम है, बल्कि राज्यों की भागीदारी से भी संभव हो पाई है. उन्होंने बताया कि UDAN योजना के अंतर्गत टियर-2 और टियर-3 शहरों को राष्ट्रीय विमानन नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बल मिला है. क्षेत्रीय समन्वय को बेहतर करने के लिए मंत्रालय जल्द रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा.

सतत विकास और नई तकनीक की ओर बढ़ता भारत

नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि मंत्रालय का मुख्य फोकस सतत विकास और नवाचार है. उन्होंने कहा कि भारत सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है. साथ ही, ड्रोन और eVTOL जैसी तकनीकों के माध्यम से उन्नत हवाई संपर्क की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं.

28 से 31 जनवरी तक हैदराबाद में विंग्स इंडिया 2026 का आयोजन

विंग्स इंडिया 2026 का आयोजन 28 से 31 जनवरी 2026 तक बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद में किया जाएगा. इसमें दुनिया भर से एयरलाइंस, विमान निर्माता, राज्य सरकारें, निवेशक, एयरपोर्ट डेवलपर्स, कार्गो और लॉजिस्टिक कंपनियां, MROs, स्किल एजेंसियां और वित्तीय संस्थान भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें-

बैंक से धोखाधड़ी के आरोपी अंगद सिंह चंडोक को भारत लेकर आई CBI, अमेरिका से किया गया डिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget