एक्सप्लोरर

महाकुंभ में स्नान करने क्यों नहीं गए थे राहुल गांधी? रॉबर्ट वाड्रा ने खोल दिए सारे राज 

Prayagraj Mahaumbh: प्रयागराज में 45 दिनों के महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया था. 12 साल बाद हुए इस धार्मिक आयोजन की समाप्ति 26 फरवरी को हुई. इसमें 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया था.

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और उनकी फैमिली प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने नहीं गई, जिसको लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी पूछ रही है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि गांधी फैमिली से कोई महाकुंभ में स्नान करने नहीं गया. इसका जवाब देते हुए प्रिंयका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी के महाकुंभ नहीं जाने के फैसले का बचाव किया है. वाड्रा ने कहा कि उनका परिवार धार्मिक आयोजनों का सार्वजनिक प्रदर्शन करने में विश्वास नहीं करता है और राहुल गांधी जैसे सांसद अगर महाकुंभ जाते तो श्रद्धालुओं के लिए परेशानी हो सकती थी. 
 
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'अगर हम महाकुंभ जाते तो वहां वीआईपी व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को परेशान हो सकती थी. हम कभी भी वहां जा सकते थे. हम कुछ भी सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए नहीं करते. हमें यह दिखाने की जरूरत नहीं है कि हम कितने सेक्युलर हैं.'

'सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए नहीं...'

वाड्रा ने कहा, 'मेरा मानना है कि हमें धार्मिक क्रियाओं में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए भाग नहीं लेना चाहिए और न ही शो ऑफ की राजनीति में शामिल होना चाहिए. मुझे विश्वास है कि राहुल गांधी सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए धार्मिक यात्रा नहीं करते. वे जब चाहें किसी भी पवित्र स्थल पर जा सकते हैं और इससे कोई भी परेशानी भी नहीं होनी चाहिए.'

राहुल गांधी की हुई थी आलोचना

बता दें कि राहुल गांधी को महाकुंभ में स्नान के लिए नहीं जाने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. अमित मालवीय से लेकर कई सांसदों ने कहा था कि दुनिया भर से 66 करोड़ से अधिक लोग इसमें शामिल हुए, लेकिन गांधी फैमिली से कोई स्नान करने नहीं पहुंचा. अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने तो अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन भी नहीं किए.

26 फरवरी को खत्म हुआ था प्रयागराज महाकुंभ

उत्तर प्रदेश में 45 दिनों के महाकुंभ मेले का धार्मिक आयोजन हुआ था. यह आयोजन 12 सालों के बाद प्रयागराज में हुआ, जोकि 26 फरवरी को खत्म हुआ. यूपी सरकार ने बताया कि महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. यहां तक कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर देश के बड़े-बड़े नेताओं ने संगम के पवित्र जल में स्नान किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BRICS डिनर मेन्यू: राहुल का तंज! छोले-भटूरे की फोटो कर लिखा - 'भारतीय नॉनवेज...'
BRICS डिनर मेन्यू: राहुल का तंज! छोले-भटूरे की फोटो कर लिखा - 'भारतीय नॉनवेज...'
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट का समापन, जिनपिंग के बाद पुतिन भी दिल्ली से रवाना
Highlights: ब्रिक्स समिट का समापन, जिनपिंग के बाद पुतिन भी दिल्ली से रवाना
‘मोदी जी आपने चीन के सामने...’, जिनपिंग संग मीटिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
‘मोदी जी आपने चीन के सामने...’, जिनपिंग संग मीटिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
'ठोस नतीजों की उम्मीद', ब्रिक्स के समापन पर बोले PM मोदी, चीन का क्यों किया जिक्र
'ठोस नतीजों की उम्मीद', ब्रिक्स के समापन पर बोले PM मोदी, चीन का क्यों किया जिक्र

वीडियोज

Bigg Boss 20: Yung DSA बने Captain, Qazi Touqeer के एक्टिंग ड्रामे ने चौंकाया!
SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मोदी जी आपने चीन के सामने...’, जिनपिंग संग मीटिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
‘मोदी जी आपने चीन के सामने...’, जिनपिंग संग मीटिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
दिल्ली के स्वरूप नगर में भीषण आग, 6 घायल, मौके पर पहुंची फायर टीम
दिल्ली के स्वरूप नगर में भीषण आग, 6 घायल, मौके पर पहुंची फायर टीम
BRICS समिट को लेकर सुभाष घई ने PM मोदी की तारीफ की, बोले- 'सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं'
ब्रिक्स समिट को लेकर सुभाष घई ने पीएम मोदी की तारीफ की, बोले- 'सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं'
इन 3 'प्लेयर्स बैटल' पर रहेगी सबकी नजर, भारत बनाम अफगानिस्तान पहला T20 आज
इन 3 'प्लेयर्स बैटल' पर रहेगी सबकी नजर, भारत बनाम अफगानिस्तान पहला T20 आज
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान! वीडियो वायरल
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान! वीडियो वायरल
मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत
मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत
कितने की आती है आयाम सेमानी मुर्गी, इसका अंडा कितने में बिकता है?
कितने की आती है आयाम सेमानी मुर्गी, इसका अंडा कितने में बिकता है?
अब Tata Punch EV खरीदना हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ गई कीमत?
अब Tata Punch EV खरीदना हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ गई कीमत?
Embed widget