Exclusive: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने एबीपी न्यूज के स्पेशल शो 'प्रेस कॉन्फ्रेंस' में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के स्पष्ट लेकिन तीखे जवाब दिए. एबीपी न्यूज ने इस दौरान उनसे रैपिड फायर राउंड में सवाल पूछा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी में कौन बेहतर प्रधानमंत्री है. उन्होंने इस सवाल को टाल दिया. 

उनसे आगे जब पूछा गया कि मनमोहन सिंह और नरसिम्हा राव में कौन बेहतर पीएम था तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आप मुझसे ये पूछ रहे हैं कि मैं मेरी दाईं आंख से ज्यादा प्यार करता हूं या बाईं आँख से ज्यादा प्यार करता हूं. 

शशि थरूर को लेकर क्या बोले मल्लिकार्जुन खडगे?कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में थरूर और उनमें बस एक ही अंतर है कि वो 'मैं' की बात करते हैं और मैं, 'हम' की बात करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि सबकी अपनी विचारधारा है और मैं किसी पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. 

पीएम मोदी पर भी साधा निशानाप्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों और जवाबों के दरमियान मल्लिकार्जुन खडगे पीएम मोदी पर कटाक्ष करने से भी नहीं चूके. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लोकतंत्र के साथ न्याय नहीं किया. 

राहुल गांधी को लेकर क्या बोले खड़गेप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राहुल के खिलाफ विशेषणों का इस्तेमाल का उपयोग यदि कोई करना चाहता है तो उनको इससे कोई समस्या नहीं है लेकिन राहुल ही एक ऐसे शख्स हैं जो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा कर रहे हैं. 

Himachal Pradesh Election: हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने फाइनल किए नाम, राजीव शुक्ला बोले- कल तक आ जाएगी लिस्ट