एक्सप्लोरर

Kolkata BJP Protest: बंगाल पुलिस मुख्यालय और DG के बंगले के बाहर धारा 163 लागू, बंद के बीच सरकार का बड़ा फैसला

BJP West Bengal Bandh: पश्चिम बंगाल में इस वक्त 12 घंटे बंद की वजह से जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह झड़प भी हुई है.

Bengal Bandh: पश्चिम बंगाल में चल रहे बंद के बीच कोलकाता पुलिस ने बड़ा फैसला किया है. कोलकाता पुलिस के डीजी के बंगले के आसपास भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू कर दी गई है. इसी तरह से पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय यानी भबानी भवन के आसपास भी धारा 163 लागू हुई है. जजेस कोट रोड क्रॉसिंग से बेकर रोड क्रॉसिंग, बेलविदर रोड क्रॉसिंग तक के क्षेत्र में धारा 163 जारी की गई है. पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि आज से 26 अक्टूबर तक 60 दिनों तक धारा 163 लागू रहेगी.

दरअसल, बंगाल में इस वक्त कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर काफी ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है. बीजेपी नेताओं ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. कई बीजेपी नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कई जगह बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई है. बीजेपी नेताओं ने 12 घंटे का बंद बुलाया है, जिसकी शुरुआत बुधवार (28 अगस्त) सुबह 6 बजे हुई है और ये शाम 6 बजे तक जारी रहने वाला है. इस दौरान कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोंकझोंक भी हुई है.

क्यों बुलाया गया बंगाल बंद?

पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले को लेकर मंगलवार को नबन्ना अभियान की शुरुआत हुई. इसके तहत प्रदर्शनकारियों ने राज्य सचिवालय का घेराव करने का प्रयास किया. हालांकि, रास्ते में मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद भी हालात काबू में नहीं आए तो फिर प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठी चार्ज किया गया. बीजेपी ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर ही बंद बुलाया है. 

बंगाल में बंद का असर, बस सेवाएं ठप

पश्चिम बंगाल में बंद का असर भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि कई जगह बसों में लोगों की भीड़ नहीं है. इसके अलावा अलीपुरद्वार समेत कई जिलों में बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं. सड़कों पर सामान्य से कम लोग दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, सरकार की तरफ से कहा गया था कि बंद के दौरान किसी भी चीज को बंद नहीं किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Bangla Bandh Live: मोदी बाबू आप बंगाल में आग लगवा रहे? बंद पर भड़कीं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट
Goa Nightclub Fire: कलब में अग्निकांड को लेकर पुलिस का आया चौंकाने वाला बयान | Breaking | ABP News
West Bengal News: बंगाल में चुनावी जोर के बीच क्यों मचा धार्मिक शोर! | mamata
Indigo की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी, 550 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
Eye Blackout Symptoms: आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं?
आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं?
सुप्रिया सुले से लेकर कंगना तक, बीजेपी सांसद के घर की शादी में एक मंच पर पक्ष विपक्ष ने लगाए ठुमके
सुप्रिया सुले से लेकर कंगना तक, बीजेपी सांसद के घर की शादी में एक मंच पर पक्ष विपक्ष ने लगाए ठुमके
Embed widget