एक्सप्लोरर

West Bengal Bandh: 'कार पर फेंके बम, 7 राउंड चलाईं गोलियां', बंगाल में बंद के बीच BJP नेता पर हमला, TMC पर लगा आरोप

Bangla Bandh: पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बुलाए गए बंद को लेकर काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिल रहा है. उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) के बस ड्राइवर बंद के चलते हेलमेट पहनकर निकले हैं.

Bangla Bandh Updates: पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता में नबन्ना अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ बीजेपी ने बुधवार (28 अगस्त) को 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है. बंद के दौरान कई जगह काफी ज्यादा बवाल देखने को मिल रहा है. इस बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा इलाके में पार्टी नेता प्रियांगु पांडे पर जानलेवा हमला किया है. उनकी कार पर 6 से 7 राउंड गोलियां चलाई गई हैं. 

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि भाटपाड़ा में पार्टी नेता की कार पर 7 राउंड फायरिंग की गई है. ये घटना कैमरे में कैद हुई है. कुछ स्थानीय बदमाशों ने भाटपाड़ा में स्थानीय नेता प्रियांगु पांडे की कार पर फायरिंग की. इसके बाद वहां से फरार हो गए. अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि गोलीबारी में बीजेपी नेता रवि सिंह घायल हो गए हैं. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद के बीच प्रियांगु पांडे की कार पर फायरिंग की गई है.

कार पर फेंके गए बम: बीजेपी नेता प्रियांगु पांडे

प्रियांगु पांडे ने कहा, "आज मैं अपने नेता अर्जुन सिंह के आवास पर जा रहा था. हम कुछ दूर आगे बढ़े और भाटपाड़ा नगर पालिका की एक जेटिंग मशीन ने सड़क को ब्लॉक कर दिया. जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, करीब 50-60 लोगों ने गाड़ी को निशाना बना लिया. मेरी गाड़ी पर 7 से 8 बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई. ये टीएमसी और पुलिस की साजिश है. उन्होंने मेरी हत्या की योजना बनाई. पुलिस ने उनका सहयोग किया और जानकारी दी. मेरी सुरक्षा हटा ली गई और फिर यह घटना घटी."

हत्या की हुई थी प्लानिंग: अर्जुन सिंह

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने कहा, "प्रियांगु पांडे हमारे नेता हैं. आज उनकी कार पर हमला हुआ है और गोलीबारी की गई. ड्राइवर को गोली लगी है. 7 राउंड गोलियां चलाई गईं. ये सब कुछ एसीपी की मौजूदगी में हुआ है. प्रियांगु पांडे की हत्या की प्लानिंग की गई थी. टीएमसी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे अब इस तरह की चीजें कर रहे हैं. दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है."

बंगाल में दिख रहा बंद का असर

बीजेपी के 12 घंटे के बंद का असर दिखने लगा है. राजधानी कोलकाता में सड़कों पर चहल-पहल काफी कम देखी गई है. कोलकाता के बाटा चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है. यहां पर बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. बंद की वजह से कोलकाता की सड़कों पर बहुत कम संख्या में बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी नजर आ रहे हैं. प्राइवेट व्हीकल भी कम संख्या में ही सड़कों पर उतरे हैं. 

हालांकि, राजधानी में बाजार और दुकानें खुली हुई हैं. स्कूल और कॉलेज भी सामान्य रूप से चल रहे हैं. मगर प्राइवेट दफ्तर में कर्मचारियों की संख्या काफी कम है, क्योंकि उन्हें वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई थी. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में उत्तर 24 परगना के बनगांव स्टेशन, दक्षिण 24 परगना के गोचरण स्टेशन और मुर्शिदाबाद स्टेशन पर प्रदर्शन किया है. उत्तर 24 परगना में भी काफी ज्यादा बवाल हुआ है. मालदा में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़ गए हैं. 

यह भी पढ़ें: Bangla Bandh Live: बंगाल में बंद के बीच मचा बवाल, BJP नेता की कार पर फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी गवर्नर को चिट्ठी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
भारतीय रुपये के मुकाबले किस देश की करेंसी है सबसे कमजोर, किस नंबर पर आता है पाकिस्तानी रुपया?
भारतीय रुपये के मुकाबले किस देश की करेंसी है सबसे कमजोर, किस नंबर पर आता है पाकिस्तानी रुपया?
पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना, क्रिकेटर की फोटो हुई वायरल
पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना, क्रिकेटर की फोटो हुई वायरल

वीडियोज

IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta,  दरबार साहिब जाकर टेका  माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live
Parliament Session: 6 वें दिन भी इंडिगो की बदइंतजामी का मुद्दा विपक्ष ने संसद में उठाया । Congress
Elvish Yadav ने बताया अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Web-Series Lead Role “Rajveer” और Aukaat Ke Bahar सपनों की कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
भारतीय रुपये के मुकाबले किस देश की करेंसी है सबसे कमजोर, किस नंबर पर आता है पाकिस्तानी रुपया?
भारतीय रुपये के मुकाबले किस देश की करेंसी है सबसे कमजोर, किस नंबर पर आता है पाकिस्तानी रुपया?
पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना, क्रिकेटर की फोटो हुई वायरल
पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना, क्रिकेटर की फोटो हुई वायरल
रणवीर से संजय दत्त तक, जानें- 'धुरंधर' में किस स्टार ने निभाया कौन सा रियल लाइफ किरदार
रणवीर से संजय दत्त तक, जानें- 'धुरंधर' में किस स्टार ने निभाया कौन सा रियल लाइफ किरदार
Metro Jobs: इस शहर की मेट्रो ट्रेन में निकली वैकेंसी, होना चाहिए ये सर्टिफिकेट, ऐसे करें Apply
Metro Jobs: इस शहर की मेट्रो ट्रेन में निकली वैकेंसी, होना चाहिए ये सर्टिफिकेट, ऐसे करें Apply
Heart Attack In Women: 40 साल से कम उम्र की महिलाओं को ज्यादा क्यों पड़ता है हार्ट अटैक, क्यों मिस हो जाते हैं इसके वॉर्निंग साइन?
40 साल से कम उम्र की महिलाओं को ज्यादा क्यों पड़ता है हार्ट अटैक, क्यों मिस हो जाते हैं इसके वॉर्निंग साइन?
समय रैना वाले पनौती ने लगाई इंडिगो की लंका? वायरल वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी- यूजर्स हैरान
समय रैना वाले पनौती ने लगाई इंडिगो की लंका? वायरल वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी- यूजर्स हैरान
Embed widget