पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में पैसे भेजने का काम सोमवार (17 अगस्त 2026) से शुरू हो गया है. राज्य सरकार के अनुसार, योजना के तहत करीब 1.45 करोड़ पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये की राशि दी जाएगी. राज्य की स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुमना सरकार ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पैसे सभी लाभार्थियों के खाते में एक साथ नहीं भेजे जा रहे हैं, बल्कि अलग-अलग चरणों में भुगतान किया जा रहा है.

Continues below advertisement

मंत्री सुमना सरकार ने राज्य सचिवालय नबन्ना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अन्नपूर्णा योजना की राशि चरणों में लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है. यह प्रक्रिया 20 अगस्त तक जारी रहने की बात कही गई है. इसका मतलब है कि अगर किसी पात्र महिला के खाते में सोमवार को पैसे नहीं आए हैं तो इसका यह जरूरी नहीं कि उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा. भुगतान अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है.

Continues below advertisement

पहले दिन पैसे नहीं मिलने पर क्या कहा गया?

कुछ लाभार्थियों को पहले दिन खाते में राशि नहीं मिलने की खबरों के बीच मंत्री ने कहा कि भुगतान को लेकर किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए. सरकार के मुताबिक, सभी पात्र लाभार्थियों को तय प्रक्रिया के तहत राशि भेजी जा रही है. अन्नपूर्णा योजना के तहत मिलने वाली 3,000 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है. इसलिए लाभार्थियों को अपने बैंक खाते में भुगतान की जानकारी जांचते रहने की सलाह दी गई है.

1.45 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार के अनुसार, करीब 1.45 करोड़ पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत 3,000 रुपये मिलेंगे. भुगतान पूरा होने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता मिलेगी.