एक्सप्लोरर

Weather Forecast Today: मुसीबत वाले हैं अगले 48 घंटे, बारिश ही बारिश, 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 24 march 2025: दिल्ली-एनसीआर में दिन का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से कुछ डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

Weather Update 24 March, 2025: देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा देखने को मिल रहा है. कहीं गर्मी तो कहीं तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावनाएं बनी हुई हैं. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है. 

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 48 घंटों में बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में मूसलाधार बारिश के आसार जताए गए हैं. हालांकि, इससे स्थानीय लोगों के लिए काफी परेशानी हो रही है. IMD के अनुसार, बिहार के छपरा, गोपालगंज, सीवान, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर में भारी बारिश के अनुमान हैं. वहीं झारखंड के बोकारो, चाईबासा, दुमका, हजारीबाग और रांची में आंधी-तूफान की स्थिति बनी है. 

दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी
 
दिल्ली-एनसीआर में दिन का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से कुछ डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान भी 16 से 19 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ेगा, लेकिन हवा में नमी की मौजूदगी से उमस भी महसूस हो सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है. खासकर राजस्थान के उत्तरी हिस्सों जैसे हनुमानगढ़ और गंगानगर में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं, पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. स्काईमेट के अनुसार, इन क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम में बदलाव आएगा.

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में ठंड बरकरार

वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जबकि तटीय इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहेगा. पहाड़ी क्षेत्रों, जैसे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर थम सकता है, हालांकि, ठंडक बरकरार रहेगी. कुल मिलाकर, सोमवार (24 मार्च, 2025) को भारत का मौसम गर्मी, उमस और बारिश से भरा होगा. 

60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में तूफान के साथ बिजली गिरने के आसार हैं. यूपी ही नहीं छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और सिक्किम में बिजली गिरने की संभावनाएं ज्यादा हैं. इसके साथ ही इन राज्यों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कई जगहों पर तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. 

यह भी पढ़ें- Earthquake: आपके जागने से पहले डोली धरती! भारत में फिर भूकंप, घरों से उठकर भागे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
इस एप से बुक किया ट्रेन का टिकट तो मिलेगा अलग से डिस्काउंट, जान लें फायदे की बात
इस एप से बुक किया ट्रेन का टिकट तो मिलेगा अलग से डिस्काउंट, जान लें फायदे की बात
मोबाइल में उलझे नन्हे बच्चे, पढ़ाई से दूर होते छात्र; कैसे दिखाएं सही दिशा?
मोबाइल में उलझे नन्हे बच्चे, पढ़ाई से दूर होते छात्र; कैसे दिखाएं सही दिशा?
Embed widget