एक्सप्लोरर

Monsoon in India: दिल्ली-यूपी वालों को अभी और सताएगी गर्मी, इन राज्यों में मॉनसून को लेकर IMD ने दिया ये बड़ा अपडेट

Weather News: भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और बिहार के कुछ हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे सकता है.

Latest Weather News: मॉनसून का इंतजार कर रहे देश के कई राज्यों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है.

IMD ने रविवार (16 जून 204) को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी करते हुए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में 18 जून तक के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 15 से 18 जून तक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, वाराणसी, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, सोनभद्र, कानपुर देहात, मथुरा, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा जैसे जिलों में हीटवेव की स्थिति रहेगी. इसे लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.

दिल्ली में 17 तक लू को लेकर चेतावनी

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी 15 से 17 जून के बीच भीषण गर्मी की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 16 जून से 18 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का कहना है कि 16 जून और 17 जून को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान भीषण लू चलने से दिक्कत हो सकती है. दिन में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. 18 जून को लू की स्थिति के साथ-साथ बादल छाए रहने का भी अनुमान है.

इन राज्यों में भी आज लू चलने की आशंका

16 जून को बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू डिविजन और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में 15 से 18 जून के बीच लू की स्थिति रह सकती है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी 16 जून को लू की स्थिति रह सकती है.

मॉनसून और बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने अलग-अलग स्थानों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. अगले तीन-चार दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

बिहार और झारखंड में 19-20 तक बारिश के आसार

आईएमडी का कहना है कि 15 जून से 19 जून के बीच मेघालय के कुछ हिस्सों में और 17 जून से 19 जून के बीच असम में अत्यधिक वर्षा हो सकती है. केरल और तेलंगाना में भी रविवार 16 जून को बारिश हो सकती है. 18 जून और 19 जून को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, अगले चार दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Speaker: लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर TDP ने रख दी ऐसी शर्त, बढ़ गई बीजेपी की टेंशन, अब क्या करेंगे नीतीश कुमार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget